कोटा शहर में देर रात रिहायशी कॉलोनी में मगरमच्छ घुसने से मचा हड़कंप

Kota News: कोटा शहर में इन बारिश का दौर चल रहा है. मानसून के दौरा पानी में रहने वाले जीव इंसानी कालोनियों में पहुंच रहे हैं.

कोटा शहर में देर रात रिहायशी कॉलोनी में मगरमच्छ घुसने से मचा हड़कंप

Kota News: कोटा शहर में सड़क पर आये दिन मगरमच्छ नदी नालो में से निकलकर रिहायशी इलाकों में आने लगे है. जब से मानसून की शुरुआत हुई है तब से मगरमच्छ के निकलने का सिलसिला शहर में आम बात है. कोटा शहर में देर रात कोटडी इलाके की पुलिस चौकी के पास रिहायशी कॉलोनी में मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया.

6 फीट लंबे मगरमच्छ को सड़क पर देख कॉलोनी वीडियो में दहशत फैल गई. कॉलोनी के युवाओं द्वारा मगरमच्छ का रेस्क्यू करके तालाब में छोड़ा गया. कोटा शहर के थेकड़ा कॉलोनी एवं कोटड़ी क्षेत्र में मगरमच्छ निकलने की जानकारी मिली. मगरमच्छ को पकड़ने में स्थानीय युवाओं के पसीने छूट गये.

वहीं कोटा के दूसरे मामले में रेजिडेंट्स डॉक्टर्स के बाद अस्पताल के ठेकाकर्मी भी एक बार फिर आंदोलन की राह पर है. संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल के ठेकाकर्मियों ने आज दो घंटे के कार्यबहिष्कार का ऐलान किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

अध्यक्ष दिलीप सिंगोर ने बताया कि 16 मई से नयी फर्म का टेंडर हुआ, जिसको 13 दिन का वेतन भुगतान करना था. किंतु आज तक भी कुछ कर्मचारियों का ही वेतन भुगतान हुआ है और 154 कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हुआ. इसी को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है.

सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान नही हुआ है. इसलिए आज से सभी कार्मिक कार्यबहिष्कार पर रहेंगे. जबकि उदयपुर में रेजीडेंट डॉक्टर की मौत के मामले में कोटा में रेजीडेंट डॉक्टर्स पहले ही आज से संपूर्ण कार्यबहिष्कार का ऐलान कर चुके हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news