Kota Crime News: राजस्थान के कोटा जिले में सोमवार देर रात एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया, जिससे युवक गंभीर घायल हो गया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: कोटा जिले के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के डडवाड़ा इलाके में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते युवक गोविंद पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया. हमले में गंभीर रूप से घायल गोविंद को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वह डडवाड़ा, गली नंबर 5, राधा कृष्ण मंदिर के पास का निवासी है. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.
युवक के परिजनों ने जानकारी दी कि गोविंद गली में खड़ा था, तभी अचानक 8 से 10 युवक वहां पहुंचे और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया. हमले में गोविंद की पीठ में चाकू घुस गया. गोविंद को तुरंत गंभीर अवस्था में MBS अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ऑपरेशन कर उसकी पीठ से चाकू निकालने का प्रयास कर रहे हैं.
घटना की सूचना पर ASI मोहम्मद रशीद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है. स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है. पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके.
पढ़ें कोटा की एक और अहम खबर
Kota News: हीट वेव का कहर! महिला अचेत, गंभीर हालत में किया रेफर
राजस्थान में हीट वेव का असर पिछले दो दिन से दिख रहा है, जहा पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया है. दिन ही नहीं रात में भी गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाया. क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ है. वहीं हीटवेव के मरीज बढ़ गए हैं. जोरावरपुरा के पास 60 वर्षीय महिला ब्रजी बाई अचेत हो गई. जिसको इटावा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर स्थिति होने पर चिकित्सकों ने कोटा रैफर कर दिया.
शहनाहाली निवासी ब्रजी बाई सड़क पर अचेत अवस्था में मिली थी, जिसको ग्रामीणों की सूचना पर 108 की मदद से इटावा अस्पताल में भर्ती कराया था. क्षेत्र में हीटवेव के चलते लोगों को सावधानी बरतने की चिकित्सकों ने आग्रह किया है. जरूरी कार्यों से ही घरों से बाहर निकले. वहीं खाने पीने में सावधानी बरतें.
रिपोर्टर- भूपेन्द्र सिंह सोलंकी
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!