ऑनलाइन गेमिंग का अंधेरा चेहरा! मासूम बच्ची के सामने माता-पिता ने दी जान

Kota Crime News: राजस्थान के कोटा के खेड़ा रामपुर गांव में फैंटेसी गेम्स के कर्ज से परेशान दंपती ने फांसी लगाकर जान दे दी. सुबह जब 5 साल की बेटी ने दरवाजा खोला तो...

ऑनलाइन गेमिंग का अंधेरा चेहरा! मासूम बच्ची के सामने माता-पिता ने दी जान
Image Credit: AI photoSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: देशभर में क्रिकेट के दीवाने युवाओं के लिए ड्रीम 11 और माय सर्कल 11 जैसे ऐप्स नए मनोरंजन का ज़रिया बन चुके हैं. ये फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप्स जहां एक ओर जीतने के सपने दिखाते हैं, वहीं दूसरी ओर कई युवाओं को हार और बर्बादी के दलदल में धकेल रहे हैं. वहीं ये ऐप अब आप की जान की दुश्मन बन रही है. ऐसे ही एक घटना कोटा के खेड़ा रामपुर गांव में सामने आई, जहां पति-पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी.

मृतक दीपक राठौर ऑनलाइन ऐप पर पैसा लगा रहा था, जिससे उसके ऊपर कर्जा हो गया. इससे आहत होकर दोनों पति-पत्नी ने फांसी का फंदे से झूल गए. यह घटना 1 जून की बताई जा रही है. सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घर वालों ने आवाज लगाई. अंदर कमरे का दरवाजा बंद होने के बाद 5 वर्षीय बच्ची ने कमरे का दरवाजा खोला. दरवाजा खुलते ही घर वालों के होश उड़ गए. दीपक और उसकी पत्नी फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके थे.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने बताया कि दीपक पर कर्ज हो गया था. वह ऑनलाइन गेम खेलता था, जिसके चलते वह लगातार परेशान था. परिवार वालों ने मृतक का कई बार कर्ज भी चुकाया था. लगभग एक या दो साल से दीपक ऑनलाइन गेम खेलने की आदत लगी हुई थी. मृतक दीपक एक प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था. दीपक परिवार में इकलौता बेटा था. दीपक ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर बताया कि मैं ऑनलाइन गेम में 5 लाख रुपए हार गया हुं. मेरे पास मरने के अलावा कुछ नहीं बचा है. ऐसे में बहन ने भी मदद की पेशकश की, लेकिन दीपक रात को ही पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली.

ज़ी मीडिया की की टीम जब कोटा के कई युवाओं से बातचीत की तो पता लगा कि कई युवाओं को इस की लत लगी हुई है. कई युवा तो अपने दोस्तों की वजह से इस लत में लगे तो कोई पैसों की लालच में आकर इस लत में लगे हैं. ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि क्या युवा वर्ग इस दलदल में फंसता जा रहा है. बड़े-बड़े विज्ञापन युवाओं को ऑनलाइन अप के जरिए पैसे लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं जो कि युवाओं के भविष्य के लिए खतरनाक है.

रिपोर्टर- भूपेन्द्र सिंह सोलंकी

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़