Kota news: मौसम में हुए अचानक बदलाव के कारण कोटा के मेडिकल कॉलेज में बड़ी ओपीडी मरीजों की संख्या एक साथ हुए तापमान में परिवर्तन के कारण वायरस सक्रिय हो गए.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Kota news: मौसम में हुए अचानक बदलाव के कारण कोटा के मेडिकल कॉलेज में बड़ी ओपीडी मरीजों की संख्या एक साथ हुए तापमान में परिवर्तन के कारण वायरस सक्रिय हो गए, जिससे खांसी जुकाम के मरीजों की संख्या में बढ़त हुई है. नॉर्मल दोनों में मेडिसिन विभाग की 200 से 300 रहने वाली ओपीडी लगभग 500 के पार जा चुकी है.
विभाग के डॉक्टरों का कहना है की मौसम में बदलाव से बैक्टीरिया वह वायरस सक्रिय हुए हैं, साथ ही बढ़ते कोरोना के कैसे के चलते मरीज को सतर्क रहने की सलाह दी गई पूर्व में जो कोविड प्रोटोकॉल फॉलो किए जाते थे उन्हें फॉलो करने के निर्देश विभाग के अधिकारियों द्वारा रोगियों को दिए जा रहे साथ ही सचेत रहने की सलाह दी जा रही है.
वहीं दूसरे मामले में रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने पर चिकित्सा विभाग ने क्लिनिक को सीज किया है. कोटा शहर के रेलवे कॉलोनी इलाके में 2 दिन पूर्व मेडिकल स्टोर पर क्लिनिक खोलकर मरीजो का इलाज करने वाले झोला छाप डॉक्टर चंद्रप्रकाश उर्फ मुन्ना द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने के मामले में चिकित्सा विभाग ने कार्यवाही कर मेडिकल स्टोर व क्लिनिक को सीज किया है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र नागर ने बताया कि रेलवे कॉलोनी इलाके की भगत सिंह कॉलोनी में मेडिकल स्टोर पर क्लिनिक खोलकर मरीजो को देखता था. 2 दिन पूर्व एक महिला को खांसी जुकाम होने पर इंजेक्शन लगाया था, उसके बाद महिला की मौत हो गयी थी मेडिकल स्टोर को सीज कर पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है. उन्होंने बताया कि पूरे जिले में झोलाछाप डॉक्टर की सूची तैयार की जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!