&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kota News: गणेश चतुर्थी पर्व पर एक नॉनवेज रेस्टोरेंट द्वारा पोस्टर में गणेश प्रतिमा पर नॉनवेज के साथ पोस्टर सोशल मीडिया पर लगाने का मामला सामने आया है. देर रात इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट का बजरंग दल ने विरोध किया.
साथ ही हिंदू भावना के विरुद्ध एवं दंगे भड़काने की भावना के उद्देश्य से डली पोस्ट का विरोध किया गया. मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन जाहिर कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.
शहर SP तेजस्विनी गौतम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित मामले में 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिक लड़के को छोड़कर बाकियों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी.
मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पढ़ के सद्बुद्धि दिलाने का प्रयास भी किया गया. नॉनवेज दुकान को बंद कराने की भी मांग की गई.
इधर, जैसलमेर के फलसूण्ड के माहेश्वरी मोहल्ले के हनुमान मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव के अवसर पर दस दिवसीय गणेशोत्सव का आज आगाज हुआ. शुभ मुहर्त में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई. कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य चौराहे से गणेश जी की शोभायात्रा का आयोजन किया गया. शोभायात्रा में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया.
शोभा यात्रा में शामिल लोग गणेश प्रतिमा को ढोल व डीजे के धुन गणपति बप्पा मोरिया के साथ उत्सव स्थल तक ले गए, जहां पर यजमानो के हाथों से प्रतिमा स्थापित कराई गई.
मूर्ति स्थापना के बाद पूजन हुआ और मोदक के लड्डू से गणेश जी को भोग लगाया गया. बाद में इसे प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को वितरित किया गया. इस अवसर पर जगदीश राठी, नरेश राठी, गणेश सोनी, विनोद शर्मा, मदन शर्मा, जसराज जैन, रतन राठी सहित बड़ी संख्या महिलाएं उपस्थित रही.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Kota News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!