किसके डर से कोटा सरकारी कॉलेज में सरकारी पोस्टर फाड़ रही NSUI?

Kota News: पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना का सरकारी बैनर कोटा के गवर्नमेंट कॉलेज कैंपस में भी लगाया गया था, जिसको छात्र संघ इकाई एनएसयूआई के छात्रों द्वारा फाड़ दिया गया. 

किसके डर से कोटा सरकारी कॉलेज में सरकारी पोस्टर फाड़ रही NSUI?
Image Credit: Kota News

Kota News: राजस्थान सरकार की ओर से चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से शहर में जगह-जगह पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना का सरकारी बैनर लगाया गया है.

यह बैनर गवर्नमेंट कॉलेज कैंपस में भी लगाया गया था लेकिन आज छात्र संघ इकाई एनएसयूआई के छात्रों द्वारा सरकारी बैनर को फाड़ दिया गया. गवर्नमेंट कॉलेज एनएसयूआई छात्रसंघ इकाई के रिधम शर्मा का कहना है कि इस योजना का छात्र-छात्राओं से कोई लेना-देना नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source

कॉलेज कैंपस में जगह घेर कर बैनर को लगाया गया था, जिसको की आज फाड़ दिया गया. उनका कहना है कि इस मामले में उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज प्रिंसिपल से भी शिकायत की है.

पूरे मामले में गवर्नमेंट कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव का कहना है कि यह हेरिटेज बिल्डिंग है. बैनर लगाने के पहले कॉलेज प्रशासन से किसी भी प्रकार की परमिशन नहीं ली गई है. छात्र मोहित वाल्मीकि का कहना है कि वर्तमान में तेज हवा और बारिश का मौसम है लेकिन बैनर किसी स्टूडेंट पर गिर गया तो दुर्घटना होने की संभावना रहती है.
पढ़िए कोटा की एक और खबर
Ramganj Mandi, Kota News: राजस्थान के कोटा जिले की मोड़क में कल शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने मोहल्ला बैठक के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोड़क की भौतिक विज्ञान की व्याख्याता सविता मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के बाद शिक्षिका सविता मीणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है.

साथ ही शिक्षिका ने कहा कि मेरी कोई मंशा नहीं की मैं किसी छात्रा को फेल करूं, उन्होंने ये भी कहा कि छात्रा द्वारा जो भी आरोप उन पर लगाए गए है, वो सरासर बेबुनियाद हैं.

बता दें कि कल मोड़क गांव में शिक्षा एवं पंचायती मंत्री मदन दिलावर द्वारा मोहल्ला बैठक का आयोजन किया जा रहा था. इसी दौरान कक्षा 11वीं की छात्रा आयुषी कुमावत ने मंत्री को बताया कि शिक्षिका ने उनके चाचा सुनील कुमावत से हुए विवाद का बदला लेने की लिए उसे स्प्लिमेंट्री परीक्षा में उन्हें जानबूझकर फेल कर दिया. इसके बाद मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.