Kota: महादेव की आरती करते वक्त हिस्ट्रीशीटर ने पुजारी पर किया जानलेवा हमला!

Kota News: राजस्थान के बूंदी जिले के गेंडाली थाना क्षेत्र में पुजारी पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया. ऐसे में पुजारी के परिजनों ने हिस्ट्रीशीटर पर गंभीर आरोप लगाए. 

Kota: महादेव की आरती करते वक्त हिस्ट्रीशीटर ने पुजारी पर किया जानलेवा हमला!
Image Credit:

Bundi, Kota News: राजस्थान के बूंदी जिले के गेंडाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. पुजारी मुकुट शर्मा (उम्र 42 वर्ष), निवासी झालीन का बराना, पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया.

परिजनों ने बताया घटना शुक्रवार सुबह करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच उस समय हुई, जब वह महादेव जी के मंदिर में पूजा कर रहे थे.

पुजारी के परिजनों ने हिस्ट्रीशीटर यदुनंदन काहार और विकास काहार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों के अनुसार, यदुनंदन और विकास काहार, रोहित शर्मा के साथ मिलकर मंदिर से जुड़ी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं. इसी रंजिश के चलते उन्होंने मंदिर में घुसकर पुजारी मुकुट शर्मा पर पीछे से धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

हमले के बाद पुजारी को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कोटा के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, गांव में घटना को लेकर तनाव का माहौल है. परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मंदिर की जमीन की सुरक्षा की मांग की है.

वहीं, बारां जिले के अटरू थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. घायल युवक की पहचान निखिल (उम्र 30 वर्ष), निवासी बागली, के रूप में हुई है.
परिजनों के अनुसार, निखिल पर यह हमला पुरानी रंजिश के चलते मनोज नामक युवक ने किया.
घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है, जब निखिल किसी काम से बाहर निकला था. इसी दौरान आरोपी मनोज ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए.

गंभीर रूप से घायल निखिल को तत्काल अटरू अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया गया. निखिल ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि मनोज के साथ उसका पुराना विवाद चल रहा था और उसी के चलते उस पर हमला किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है.

Reporter- BHUPENDAR SINGH SOLANKI

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.