Kota Murder: दुकान पर बैठे युवक पर चाकू से हमला, इलाज के लिए जयपुर ले जाते समय मौत

Kota Murder: कोटा में दिल दहला देने वाली वारदात! नयापुरा थाना क्षेत्र में युवक राहुल वर्मा पर तीन युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला किया, इलाज के लिए जयपुर ले जाते समय हुई मौत.

Kota Murder: दुकान पर बैठे युवक पर चाकू से हमला, इलाज के लिए जयपुर ले जाते समय मौत
Image Credit: Kota Murder

Kota Murder: कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड इलाके में गुरुवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई. कालपुरा निवासी युवक राहुल वर्मा पर तीन युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल राहुल को एमबीएस अस्पताल लाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, राहुल वर्मा बस स्टैंड के पास स्थित एक दुकान पर बैठा था. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. चाकू सीधे उसके सीने में मारा गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया.

Add Zee News as a Preferred Source

राहुल को पहले एमबीएस अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया. परिजन उसे एम्बुलेंस से जयपुर लेकर रवाना हुए, लेकिन कोटा पार करते ही रास्ते में राहुल ने दम तोड़ दिया.परिजन शव को वापस एमबीएस अस्पताल लेकर आए, जहां पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखवाया गया.

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीसरे आरोपी की तलाश जारी है. नयापुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल, राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र रखता है और सटीक और विश्वसनीय खबरें दिखाता है. जुड़िए हमारे साथ, क्योंकि राजस्थान के विकास में आप भी हैं भागीदार और अपनी राय हमारे साथ सांझा कीजिए.