&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: झालावाड़ जिले में हुए स्कूल हादसे के बाद अब विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि, ग्रामीण, अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क नजर आने लगे है. सांगोद क्षेत्र के मंडाप गाव में बने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय खुलने पर कमरों की संख्या कम व विधार्थियो की संख्या अधिक होने पर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बैठने की व्यवस्था नहीं होने पर बच्चों की छुट्टी कर दी गई.
मामले की जानकारी मीडिया में आने के बाद विधायक प्रतिनिधि विद्यालयों में दौड़ पड़े व बच्चों की छुट्टी पर नाराजगी जताई. विधायक प्रतिनिधि हरिओम मीणा घटाल व बृजराज नागर ने विद्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ खिलवाड़ हो रहा है. ऐसे मे जब रोजाना यही हाल रहा तो छोटे बच्चे पढ़ने कहा जाएंगे. विधायक प्रतिनिधियों ने निरिक्षण के दौरान कहा कि बारिश के दिनों में विद्यालय परिसर में पानी भराव होने से मच्छर काटते है, जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है. जब तक बारिश खत्म नहीं हो जाती. हर वर्ष ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है.
जगह कम इसलिए करते है छुट्टी
कार्यवाहक प्रिंसिपल हरिप्रसाद मीणा ने बताया कि तीन कमरे और दो सौ बच्चों की कक्षाएं संचालित करने में परेशानी आती है. शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जगह कम होने मे आ रही समस्या को लेकर कक्षा 1 से पांचवी तक के बच्चों को पोषाहार खिला व दूध पिलाकर छुट्टी कर देते है. जब तक बच्चों को बिठाने कि व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक कोई ओर अन्य वैल्कल्पिक नहीं है.
मानव श्रंखला बनाकर विधार्थियो ने दिया सन्देश
विधार्थियो ने परिसर मे हो रही गंदगी, भरे पानी मे पनप रहे मच्छर से निजात दिलाने व सरकार से समस्या के समाधान की मांग करते हुए कहा कि जिस तरह पानी को चारों ओर से हमने घेर रखा है. उसी तरह बीमारियों ने भी हमें गैर रखा है.
कोटा जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल ने बताया कि मंडाप के राजकीय विद्यालय के विधार्थियो की बैठक व्यवस्था मे आ रही परेशानी को लेकर विद्यालय परिसर मे जर्जर भवन को ध्वस्त कर नए भवन के निर्माण को लेकर 4 अगस्त को ही कोटा जिला कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर दिया गया है. अब भी आने वाले विद्यालय की बजट सूची मे मंडाप विद्यालय का नाम प्राथमिकता से लिया जाएगा, जिससे बच्चों के नया भवन बन सके सुचारु रूप से शिक्षण व्यवस्था बनी रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!