कोटा में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए पालिका सभागार में बैठक का आयोजन

Kota News: रामगंजमंडी (कोटा) कोटा जिले की रामगंजमंडी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आ रही बिजली समस्याओं को लेकर एसी जांगिड़ को अवगत करवाया गया.

कोटा में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए पालिका सभागार में बैठक का आयोजन

Kota News: रामगंजमंडी (कोटा) कोटा जिले की रामगंजमंडी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आ रही बिजली समस्याओं को लेकर एसी जांगिड़ को अवगत करवाया गया.
बैठक में मौजूद लोगों ने सुकेत चेचट मोड़क रामगंजमंडी सहित ग्रामीण क्षेत्र में आ रही बिजली समस्या से अधिकारियों को अवगत करवाया. वहीं बिजली कम्प्लेन ठीक करने में काम आने वाले वाहनो की संख्या में बढ़ोतरी करने की मांग की. इस पर जांगिड़ ने कहा कि वाहन की संख्या कम्पेलन के आधार पर बड़ाई जाती है, जबकि रोजाना केवल 6 से 7 कम्प्लेन दर्ज होती है.

इस पर लोगों ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी 300 कम्प्लेन पेंडिंग होने की बात करते है, जो एक वाहन से दुरुस्त होना सम्भव नहीं है. बिजली ट्रिपिंग की समस्या पर अधिकारी ने कहा कि गर्मी में हिट की वजह से यह समस्या आ रही है. इस दौरान उन्होंने जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करने का आस्वाशन दिया. बैठक में पालिका अध्यक्ष अखलेश मेड़तवाल सहित विद्युत विभाग अधीक्षण अभियंता एससी जांगिड़ सहित उपखण्ड भर के विद्युत अधिकारी जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे.

वहीं दूसरे मामले में शहर के नयापुरा सियाम ऑडिटोरियम में गुरुवार सुबह 10 बजे कृषि विश्वविद्यालय का आठवां दिशांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े थे. जबकि कार्यक्रम में उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के वॉइस चांसलर जेपी शर्मा भी मौजूद रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुआ उसके बाद सभी अतिथियों का सवागत सम्मान किया गया. कृषि विश्वविद्यालय के कुल गुरु ने विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और पूरी जानकारी दी गयी. कृषि उद्यानिकी एवं वानिकी संकायों में कुल 343 अभ्यर्थियों को राज्यपाल द्वारा उपाधियां प्रदान की गई. साथ ही 14 अभ्यर्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किये गए. इससे पूर्व राज्यपाल के सियाम ऑडिटोरियम में पहुँचने पर पूरे प्रोटोकॉल के साथ स्वागत किया गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news