Kota News: राजस्थान में कोटा के दीगोद कस्बे में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक 8 वर्षीय बच्चा खेलते समय गलती से सेल (बैटरी) निगल गया. हैरान करने वाली बात यह रही कि उसने इस बात को अपने परिजनों से छिपा लिया और खुद ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐप्स की मदद से यह खोजने में लगा रहा कि पेट में गया सेल कैसे बाहर निकलेगा?
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kota News: कोटा के दीगोद कस्बे में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक 8 वर्षीय बच्चा खेलते समय गलती से सेल (बैटरी) निगल गया. हैरान करने वाली बात यह रही कि उसने इस बात को अपने परिजनों से छिपा लिया और खुद ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐप्स की मदद से यह खोजने में लगा रहा कि पेट में गया सेल कैसे बाहर निकलेगा.
बच्चे की मां ने जब उसके मोबाइल में सर्च हिस्ट्री देखी तो शक हुआ. जब परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की, तब उसने सारी घटना बता दी. इसके बाद बच्चे को तुरंत कोटा के MBS अस्पताल में भर्ती करवाया गया. एक्स-रे रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि सेल उसके फेफड़े के पास फंसा हुआ है.
डॉक्टरों के अनुसार, यदि सेल सामान्य रूप से मल के जरिए बाहर नहीं निकलता है तो प्रोसीजर द्वारा निकाला जाएगा. फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है और वह किसी विशेष परेशानी में नहीं है. बच्चे के पिता मनोज ने बताया कि उनका बेटा दिव्यांश कक्षा 2 में पढ़ता है. रविवार को खेलते समय वह जीभ पर सेल लगाकर कुछ चेक कर रहा था और इसी दौरान वह निगल गया. एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीणा ने जानकारी दी कि बच्चे को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है.
पढ़ें कोटा की एक और खबर
Kota News: कोटा में चोरों का आतंक! गैस एजेंसी के बाद डिपार्टमेंटल स्टोर को भी किया साफ
जहां एक ओर प्रदेश सरकार सुरक्षा व्यवस्था के लिए तमाम प्रयास कर रही है, लेकिन स्थानीय पुलिस के सुस्त रवैया के कारण कोटा शहर में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं. कोटा में चोर चोरी की वारदातों को बड़ी आसानी से अंजाम दे रहे हैं. कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में भी रात्रि में दो दुकान में चोरी की वारदातों ने लोगों का चैन छीन लिया है. जिसके अनुसार कहा जा सकता है कि शहर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं.
विज्ञान नगर में चोर दिन प्रतिदिन एक नई वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रखे हुए है. चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो चले हैं कि अब उन्हें किसी का डर भय नहीं है और खुलेआम चलती रोड पर भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के विज्ञान नगर बीच बाजार मे सुबह करीब 4:30 बजे चोरों द्वारा चोरी की गई. जिसने गैस एजेंसी को अपना निशाना बनाया.