Kota News: मानसून आने से पहले ही चंबल नदी पर बने बांधों में है भरपूर पानी

Kota News: राजस्थान के कोटा के हाड़ौती में मानसून ने लगभग दस्तक दे दी. हाड़ौती में 49 छोटे बड़े बांधों में से सिर्फ चंबल नदी पर बने बांधों में इस वक्त भरपूर पानी है.

Kota News: मानसून आने से पहले ही चंबल नदी पर बने बांधों में है भरपूर पानी
Image Credit: Kota News

Kota News: कोटा के हाड़ौती में मानसून ने लगभग दस्तक दे दी. प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू होने से किसानों के खुशहाली आएगी. सिंचाई के लिए भरपूर पानी किसानों को मिल सकेगा.

हाड़ौती में 49 छोटे बड़े बांधों में से सिर्फ चंबल नदी पर बने बांधों में इस वक्त भरपूर पानी है. इसके अलावा बाकी सभी बांधों को भरने के लिए मानसून के अच्छे रहने की उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source

मौसम विभाग के अनुसार, कई जगहों पर भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. हाड़ौती के कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ जिले के कुल 49 छोटे बड़े बांधों में से सिर्फ चंबल नदी पर बने चार में से तीन बांधों पर पानी का पर्याप्त स्टॉक है. जबकि चंबल नदी पर बने सबसे बड़े बांध गांधी सागर जो मध्य प्रदेश से संचालित होता है.

इस बार गांधी सागर फिलहाल 46.91 प्रतिशत भरा हुआ है यानी मध्य प्रदेश और गांधी सागर के कैचमेंट के इलाके में अच्छी बारिश हुई तो चंबल नदी पर बने अन्य बांधों से पानी की भरपूर निकासी संभव मानी जा रही है.

चंबल नदी पर बने राजस्थान के राणा प्रताप सागर बांध की बात करें तो 1157 फिट क्षमता वाले बांध में फिलहाल 1155 सेट पानी है यानी 96. 32% बांध भरा हुआ है. वहीं, जवाहर सागर बांध की बात करें तो 980 फीट क्षमता वाले इस बांध में फिलहाल पानी का लेवल 977 फिट है यानी 91.32 प्रतिशत बांध में पानी भरा हुआ है.

वहीं, चंबल नदी पर बने अंतिम बांध कोटा बैराज की बात करें तो 854 फीट क्षमता वाले कोटा बैराज में 853.60 के पैमाने को पानी की लहरें छू रही है, यानी 99.07% पानी के साथ कोटा बैराज लबालब भरा है.
जल संसाधन विभाग ने मॉनिटरिंग के लिए बाकायदा कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है. पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है. वहीं, कोटा जिला प्रशासन की ओर से भी मानसून को लेकर तमाम तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है.

Reporter-BHUPENDAR SINGH SOLANKI

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.