कोटा के खेड़ारामपुर गांव के फैली चारो तरफ गंदगी ,ग्रामीण हो रहे परेशान

Kota News: खेड़ारामपुर ग्राम पंचायत खेड़ारामपुर क्षेत्र को नगर निगम कोटा उत्तर में शामिल होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने गांव की सुध नहीं ली है.

कोटा के खेड़ारामपुर गांव के फैली चारो तरफ गंदगी ,ग्रामीण हो रहे परेशान
Image Credit: Kota News

Kota News: खेड़ारामपुर ग्राम पंचायत खेड़ारामपुर क्षेत्र को नगर निगम कोटा उत्तर में शामिल होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने गांव की सुध नहीं ली है. प्रशासन लोगों की मूलभूत सुविधाओ पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है. ग्राम पंचायतों के निगम में शामिल होने पर ग्रामीणों ने सोचा था कि गांव में भी अब उन्हें शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी परंतु गांवो के हालात पहले से भी बहुत खराब हो गयी है.

गांवों में पूर्व में जो पंचायत स्तर पर जो योजनाए संचालित थी वो भी बन्द हो गयी हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी दर दर भटक रहे है. ग्रामीणों ने बताया कि नगर निगम में शामिल होने के बाद गांव में चारो तरफ गंदगी फैली हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

गांव के नाले गंदगी से भरे पड़े हुए है, गांव के मुख्य मार्गो पर नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है. ग्रामीण गंदगी के साये में रहने को मजबूर है. निगम के जिम्मेदार अधिकारी गांवो पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है. गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल व घरों के पास चारो तरफ गंदगी फैली रहती है जो बीमारियों को न्योता दे रही है.

खेड़ारामपुर ग्राम पंचायत खत्म होने के बाद ग्रामसेवक व सरपंच पदों से हटा दिए है, सफाई कर्मी भी हटा दिए है, जिसके कारण गांव में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है. ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. निगम प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिससे लोगो मे रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से गांव में फैली चारो तरफ गंदगी व नालों की साफ सफाई करने एवम कचरा उठाने की उचित व्यवस्था करने की मांग की.

वहीं दूसरे मामले में हिटवेव का दिखा असर पिछले दो दिन से दिख रहा है. जहां पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया है. दिन ही नहीं रात में भी गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाया. क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ हैं. वहीं हिट वेव के मरीज बढ़ गए हैं. जोरावरपुरा के पास 60 वर्षीय महिला ब्रजी बाई अचेत हो गई.

महिला को इटावा उपजिला अस्पताल में कराया भर्ती, जहां गंभीर स्थिति होने पर चिकित्सकों ने किया कोटा रैफर. शहनाहाली निवासी ब्रजी बाई मिली थी सड़क पर अचेत अवस्था में मिली थी. ग्रामीणों की सूचना पर 108 की मदद से इटावा अस्पताल में भर्ती कराया था. क्षेत्र में हिट वेव के चलते लोगों को सावधानी बरतने की चिकित्सकों ने आग्रह किया है. जरूरी कार्यों से ही घरों से बाहर निकले वही खाने पीने में सावधानी बरते.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author