&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kota News: राजस्थान के कोटा ग्रामीण के रामगंजमंडी थाना इलाके में भाजपा नेता प्रधान के पति द्वारा अपनी ही बहू के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार हुआ, जिसको बुधवार को कोटा की अदालत में पेश किया गया.
इससे पहले पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की थी, जिसमें जुर्म प्रमाणित हो गया था. इस पूरे मामले पर अनुसंधान अधिकारी मनोज सिंह सिकरवार थाना अधिकारी के द्वारा जांच की गई.
रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसका पति जयपुर में पढ़ाई करता है. इस दौरान घर में अकेले रहने पर ससुर रात को कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करता और अश्लील हरकतें करता था. उसने सारी बातें पति और परिवार को बताईं और आखिरकार 2 अगस्त को रामगंजमंडी थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया.
पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज हुए, जिसके बाद भी ससुर की गिरफ्तारी नहीं हुई. गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़िता और उसके परिजनों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी ससुर को रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया. आरोपी ससुर को कोटा कोर्ट में पेश किया गया.
इस मामले में पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसका पति जयपुर में पढ़ाई करता है. इस दौरान घर में अकेले रहने पर ससुर रात को कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करता और अश्लील हरकतें करता था. यहां तक कि नहाते समय भी झांकता था. वहीं, आखिरकार 2 अगस्त को रामगंजमंडी थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया.
मुकदमा दर्ज होने के बाद भी तीन दिन तक कोई कार्रवाई न होने पर 5 अगस्त को पीड़िता ने परिजनों के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. 7 अगस्त को पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज हुए, जिसके बाद पीड़िता को उम्मीद थी कि गिरफ्तारी होगी, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा था.
गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़िता और उसके परिजनों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया. परिजनों का कहना है कि जब तक बेटी को न्याय नहीं मिलेगा और आरोपी जेल नहीं जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं kota News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!