Kota News: राजस्थान के कोटा के एक घर की रसोई में अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली. इसके बाद महिला की चीख सुनकर फायरमैन बेटा पहुंचा और उसने सिलेंडर को लाकर घर से बाहर पटक दिया.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Kota News: राजस्थान के कोटा के श्रीपुरा इलाके में स्थित एक घर में आग लग गई. महिला रसोई में खाना बना रही थी. इस दौरान अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली. मां की चीख सुनकर फायरमैन बेटा रसोई में गया.
वाइपर की मदद से जलते सिलेंडर को मकान के बाहर लाकर पटका और मां की जान बचाई. इस जद्दोजहद में बेटे का एक हाथ जल गया. तबीयत बिगड़ने पर और सीने में दर्द होने पर ईसीजी करवाई गई, जिसमें हार्ट में ब्लॉकेज आया.
घटना श्रीपुरा इलाके में 18 जून रात सवा 10 बजे के आसपास की है. अब इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फायरमैन घर की सीढ़ियों से सिलेंडर को लाते नजर आया है. फायरमैन शाहनवाज अख्तर ने बताया उनकी पोस्टिंग बारां में है, वे 18 जून की शाम को कोटा अपने घर आए थे.
इस दिन रात को मां रसोई में खाना बना रही थी. पिता, भाई और मैं घर के बाहर ही थे. बाकी सदस्य कमरों में थे. अचानक मां के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. इस पर मैं रसोई में गया, सिलेंडर पर कपड़ा डालकर आग बुझाने की कोशिश की.
इसके बाद भी सिलेंडर से 8-10 फीट लंबी लपटें निकल रही थी. वाइपर के जरिए सिलेंडर को खींचा और दौड़ते हुए उसे मकान के बाहर लाया. चीखने चिल्लाने की आवाज से गली में लोगों की भीड़ लग गई. फायरमैन ने गली में जलते सिलेंडर को पटका और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की. कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू में हुई. इस जद्दोजहद में भाई शाहनवाज का दाहिना हाथ झुलस गया. उसे एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए, इसके बाद निजी हॉस्पिटल लेकर गए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!