&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kota News: राजस्थान के कोटा जिले में पिपाखेड़ी ग्राम पंचायत में बिना बताए नरेगा मस्ट्रोल बंद करने से आक्रोशित मनरेगाकर्मियों ने पंचायत के सामने धरना प्रदर्शन कर दिया. बड़ी संख्या में कर्मी पंचायत के सामने धरने पर बैठ गई और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
साथ ही पंचायत सचिव पर काम बंद करवाने का आरोप लगाया. सूचना पर खैराबाद पंचायत समिति बीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां 3 घंटे की समझाईश कर जल्द कार्य को दुबारा शुरू करने के आश्वाशन पर धरने को समाप्त करवाया गया.
मनरेगाकर्मियों का कहना है कि पंचायत सचिव शोभा सुथार मस्ट्रोल की साइड देखने गई थी, लेकिन उन्होंने सही से साइड को नहीं देखा और पानी भरे होना का बहाना बनाकर काम को बंद करने का आदेश जारी कर दिया. जबकि उससे कुछ दूरी पर ही कार्य करने योग्य कार्यस्थल है.
उन्होंने कहा कि खदान मालिकों ने बारिश का पानी खदान से बाहर निकालने के लिए बड़े-बड़े पाइप डाल रखे हैं, जिससे यह सारी परेशानियां पैदा हो रही है. इधर अधिकारी उन पाइपों से बहते पानी को बंद नहीं करवाकर मजदूरों की रोजी रोटी छीनने पर तुले हुए हैं.
यह भी पढ़ें- साईक्लोनर टीम की मादक द्रव्यों के तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई, 40 हजार रुपये का ईनामी गिरफ्तार
अगर जल्द ही कार्य शुरू नहीं किया जाता है, तो मजबूरन हमे उग्र आंदोलन की और अग्रसर होना पड़ेगा. खैराबाद पंचायत समिति बीडीओ तेजेंद्र नहार ने बताया कि धरने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे, जहां मनरेगाकर्मियों को समझाईश कर धरने को समाप्त करवा दिया है. सभी कर्मियों को जल्द ही कार्य दिया जाएगा. मामले में जांच की जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- BHUPENDAR SINGH SOLANKI