Kota News: MBS अस्पताल के ठेकाकर्मियों ने आज दो घंटे का किया कार्य बहिष्कार

Kota News: राजस्थान में कोटा जिले के MBS अस्पताल के ठेकाकर्मी भी एक बार फिर आंदोलन की राह पर है. ठेकाकर्मियों ने आज दो घंटे के कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है. वहीं, दूसरी तरफ बूंदी जिले के नैनवां उप जिला अस्पताल से अंधविश्वास से जुड़े दो हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं. ग्रामीण परिवेश के महिला-पुरुष मंगलवार को सुबह करीब 6:30 बजे मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिया.

Kota News: MBS अस्पताल के ठेकाकर्मियों ने आज दो घंटे का किया कार्य बहिष्कार

Kota News: रेजिडेंट्स डॉक्टर्स के बाद अस्पताल के ठेकाकर्मी भी एक बार फिर आंदोलन की राह पर है. संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल के ठेकाकर्मियों ने आज दो घंटे के कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है.

अध्यक्ष दिलीप सिंगोर ने बताया कि 16 मई से नयी फर्म का टेंडर हुआ, जिसको 13 दिन का वेतन भुगतान करना था किंतु आज तक भी कुछ कर्मचारियों का ही वेतन भुगतान हुआ है और 154 कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हुआ. इसी को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है.

सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हुआ है इसलिए आज से सभी कार्मिक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे जबकि उदयपुर में रेजीडेंट डॉक्टर की मौत के मामले में कोटा में रेजीडेंट डॉक्टर्स पहले ही आज से संपूर्ण कार्यबहिष्कार का ऐलान कर चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पढ़ें कोटा की एक और खबर
17 साल बाद बच्चे की 'आत्मा' को लेने पहुंचे मां-बाप! अस्पताल गेट और लेबर रूम में किया टोना-टोटका
राजस्थान के बूंदी जिले के नैनवां उप जिला अस्पताल से अंधविश्वास से जुड़े दो हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं. ग्रामीण परिवेश के महिला-पुरुष मंगलवार को सुबह करीब 6:30 बजे मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिया.


जानकारी के अनुसार, 3 दिसंबर 2010 में किसी व्यक्ति की दुर्घटना मे घायल हो गया था, जिसकी उप जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई थी. 14 साल बाद परिजन मृतक की आत्मा को शांति दिलाने के लिए नैनवां उप अस्पताल में पहुंच गए.


परिजनों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर ही आत्मा को ले जाने के लिए अनुष्ठान शुरू कर दिया. अस्पताल के मुख्य गेट पर टोना-टोटका का दौर करीब एक घंटे तक चला.

वहीं, एक ग्रामीण परिवार भी 17 साल पहले की मृत बच्चे की आत्मा को लेने पहुंचे. वो आते ही सीधे लेबर रूम में चले गए और वहां टोना-टोटका कर वापस आ गए लेकिन अस्प्ताल प्रशासन ने रोका तक नहीं. इस दौरान अस्पताल के बाहर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, अंधविश्वास के इस ड्रामे को देखकर हर कोई हैरान रह गया.

ये भी पढ़ें-

Trending news