Kota News: किशोर सागर तालाब में फैली गंदगी को लेकर आज स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया और रोड जामकर विरोध-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन को देखते हुए तीन थानों की पुलिस पहुंची मौके पर लोगों से की समझाइस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सीएडी विभाग के कार्यालय पर जाकर विरोध करेंगे.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Kota News: राजस्थान के कोटा शहर की हृदय स्थली किशोर सागर तालाब इन दिनों दुर्दशा का शिकार हो रहा है. तालाब के पानी में चारों ओर गंदगी फैली हुई है. तालाब के दाईं मुख्य नहर की ओर से आने वाले पानी में दुर्गंध आ रही है, जिसके कारण वहां पर रहने वाले लोगों का रहना दुबर हो रहा है.
लोगों का कहना है कि हवा के साथ बदबू घरों की ओर आ रही है, जिससे घरों में बच्चे बीमार हो रहे हैं. इसको देखते हुए स्थानीय लोगों ने आज सेवन वंडर रोड की तरफ कुछ देर के लिए जाम लगा दिया. प्रदर्शन को देखते हुए कैथूनीपोल थाना रामपुरा कोतवाली, मकबरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची.
थाना अधिकारी महेश केरवाल ने लोगों से समझाइस की. थाना अधिकारी महेश केरवाल ने बताया कि प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पहुंचे थे. तालाब में फैली गंदगी से काफी ज्यादा बदबू आ रही है. इसको लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया था, सभी को समझाइस कर वापस भेज दिया गया.
स्थानीय वासी जफर मोहम्मद और जुगनू वर्मा ने बताया कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को कलेक्ट्रेट और सीएडी कार्यालय जाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. लोगों का कहना है कि गुमानपुरा यू मार्केट के दुकानदार मीट की गंदगी तालाब के पानी में डाल देते हैं. मरे हुए जानवर भी पानी में डाले जा रहे हैं, जिससे बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है. शहर वासी ने आरोप लगाया कि कुछ मीट के व्यापारी यहां पर बचा हुआ मीट और खाल और अन्य पदार्थ डाल देते हैं, जिनसे और बदबू आती है.
Reporter- BHUPENDAR SINGH SOLANKI
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!