&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kota News: जिले के मोडक स्टेशन में एक अनूठा मामला सामने आया है. मोड़क निवासी चांदनी खातून ने 13 महीने पहले अपनी नवजात बच्ची को निःसंतान पड़ोसन शाहीन बेगम को सौंप दिया था. इसके बाद से शाहीन बेगम और उनके पति शराफत ने बच्ची को अपनी संतान की तरह पाला. तेरह महीने बाद चांदनी खातून को अपनी बेटी की याद सताने लगी. उन्होंने शाहीन बेगम से बच्ची वापस मांगी.
तो शाहीन बेगम ने बच्ची लौटाने से इनकार कर दिया. उनका कहना था कि वह इतने समय से बच्ची की देखभाल कर रही हैं. इसलिए अब वह उसे छोड़ नहीं सकतीं.
मामला मोडक पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की. कानूनी पहलुओं और जैविक मां के अधिकारों को देखते हुए पुलिस ने बच्ची को चांदनी खातून को सौंप दिया.
एक तरफ जन्म देने वाली मां की ममता थी. दूसरी तरफ 13 महीने तक बच्ची का पालन-पोषण करने वाली महिला का प्यार था. अंत में कानून ने जैविक मां के पक्ष में फैसला दिया. यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
थाना अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि एक परिवाद मिला था, जिसमें 13 महीने पहले जन्मी बच्ची को मां के द्वारा एक परिवाद दिया गया था. उसकी बच्ची साइन बेगम के पास हैं. दोनों को बुलाकर बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया है.
पढ़ें कोटा की एक और खबर
Bundi News: कोटा-उदयपुर हाईवे पर भयंकर सड़क हादसा, ट्रक और इको की जोरदार टक्कर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल
Bundi News: राजस्थान के डाबी में कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे 27 पर सूतड़ा के पास अलसुबह करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक इको कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके परिणामस्वरूप चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.
जिले के डाबी थाना धेत्र के सुतड़ा गाँव जिले के दबी थाना क्षेत्र के सूचना गांव के पास से गुजर रहे नेशनल हाइवे 27 पर आज तडके भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक ईको वैन आगे चल रहे किसी बडे वाहन में जा घुसी, इस कारण चार लोगों की मौत हो गई, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल है और उनकी स्थिति गंभीर है. हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग मध्यप्रदेश के ब्यावरा क्षेत्र के है, जो ईको वैन से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रहे थे.
डाबी थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने कहा कि ईको वैन आगे चल रहे किसी बड़े वाहन में घुसी, हालांकि घटना स्थल पर कोई अन्य वाहन खड़ा हुआ नहीं मिला. आशंका जताई कि हादसे के बाद ट्रक या बड़ा वाहन मौके से आगे निकल गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Kota Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!