&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kota News: राजस्थान में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कोटा जिले के सांगोद तहसील के मोईकलां कस्बे में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. भारी बारिश के कारण कस्बे में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए 3 से 4 फीट गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है.
बारापाटी वन क्षेत्र से एकत्रित होकर आने वाला पानी मेगा हाईवे से बगीची को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पर जमा हो गया है, जहां करीब 4 फीट तक पानी का भराव देखा गया. इस जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को अपने दैनिक कार्यों और आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई लोग जोखिम उठाकर पानी से होकर गुजर रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मोईकलां चौकी प्रभारी प्रेमसिंह और कमल कुमार ने जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रियता दिखाई. पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते प्रशासन ने बचाव और राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की हैं. स्थानीय लोग प्रशासन से जल निकासी की उचित व्यवस्था और तत्काल राहत की मांग कर रहे हैं, ताकि इस संकट से निपटा जा सके. क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!