Kota News: कोटा जिले में जल संसाधन मंत्री का सर्किट हाउस पहुंचने पर गॉर्ड ऑफ ओनर के साथ स्वागत हुआ. IMTI सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की मंत्री ने बैठक ली.
Trending Photos

Kota News: राजस्थान के कोटा जिले में जल संसाधन मंत्री का सर्किट हाउस पहुंचने पर गॉर्ड ऑफ ओनर के साथ स्वागत हुआ. जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कोटा सम्भाग की जल संशाधन व कृषि के संबंधित जुड़े मुद्दों को रिव्यू बैठक में चर्चा करके जल्द पूर्ण किया जाएगा.
IMTI सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की मंत्री ने बैठक ली. ERCP परियोजना के तहत कोटा का पानी राजस्थान के 60 प्रतिशत हिस्से को लाभान्वित करेगा. ERCP से सम्बंधित MOU भाजपा सरकार ने आते ही किए और इसके प्रथम चरण के कार्य प्रगतिशील है.
मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीएम बीआरसीपी योजना को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे. साथ ही लंबे समय से चली आ रही परवन परियोजना को भी जल्द ही पूर्ण करने का लक्ष्य रखा. साथ ही बताया कि कोटा बेराज से संबंधित मरम्मत कार्य को लेकर भी प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है.
पढ़ें कोटा की एक और बड़ी खबर
कोटा की अनुश्री ने चौथे अटेम्प्ट में सिविल सर्विसेज का एग्जाम क्लियर किया है. अनुश्री की 220वीं रैंक बनी है. अनुश्री आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएट हैं. साल 2020 में इंटर्नशिप के लिए रिचर्स जर्मनी में स्कॉलरशिप मिली थी. कोविड के कारण जर्मनी नहीं जा सकी, तो सिविल सर्विसेज में जाने की ठान ली और सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी.
अनुश्री ने बताया कि वो मूलरूप से यूपी के लखनऊ के रहने वाले हैं. पिता सुशील बीएसएनल डिपार्टमेंट में सर्विस करते हैं. साल 2015 में पिता का ट्रांसफर कोटा हो गया था. तब से ही कोटा में रहते हैं. साल 2021 में पहली बार सिविल सर्विसेज का एग्जाम दिया, जिसमें सफलता नहीं मिली. उसके बाद साल 2022 में 633 भी रैंक बनी. साल 2023 में असफलता हाथ लगी. चौथे अटेम्प्ट में सिविल सर्विसेज का एग्जाम क्लियर किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!