&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kota News: राजस्थान के कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. इस मामले में लड़के के पिता मंगलवार को कोटा पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले में जांच की मांग कर दी है.
उनका दावा है कि लड़के की मौत संदिग्ध है।इस पूरे मामले पर कुन्हाड़ी थाने के हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह का कहना है कि सोमवार सुबह 31 वर्षीय शुभम तिवारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इसके बाद मोर्चरी में उसके शव को शिफ्ट करवा दिया है. इसके परिजनों को सूचना दी थी. मामले में जिस भी तरह की शिकायत परिजन कर रहे हैं, उस रिपोर्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर युवक की मौत का कारण का पता चल सकेगा. युवक बीते ढाई साल से लिव-इन में रह रहा था.
हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह का कहना है कि शुभम तिवारी मूल रूप से यूपी के इटावा निवासी है. वह कोटा में ही कुन्हाड़ी इलाके की बालिता रोड स्थित एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लिव-इन में हरियाणा के चंडीगढ़ निवासी 45 वर्षीय महिला के साथ रहता था.
महिला ने पुलिस को बताया है कि शुभम की तबीयत रविवार देर रात अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. वह रात में खाना खाकर सोए थे और उसके बाद सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी थी. साल 2023 से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और परिजनों को लिव-इन में रहने की जानकारी थी.
इधर, कोटा के महावीर थाना क्षेत्र में युवक को चाकू मारने के मामला सामने आया है. युवक के पेट और कंधे सहित 5-6 जगह घाव लगे है. युवक का न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर और युवक के बीच पुराना झगड़ा चल रहा है.
महावीर नगर थाना ASI छोटू लाल ने बताया कि रंगबाड़ी इलाके के युवक देवा मारूभात (31) पर हमला हुआ है. घायल का बयान लेकर मामले की जांच की में जुटी. युवक के भाई विक्रम ने बताया कि देवा रंगबाड़ी इलाके में रहता है और पत्थर का ट्रैक्टर चलाता है. वह सोमवार देर रात 9 बजे करीब घर 500 मीटर दूर स्थित चाय की थड़ी पर दोस्तों के साथ बैठा हुआ था. उस समय 3 से 4 बाइक पर 8-10 युवक आए और देवा पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में देवा के पेट, कंधे, कूल्हे पर 5-6 घाव लगे.
देवा के दोस्त दीपक ने बताया कि रात को हम 5-6 दोस्त चाय की थड़ी पर बैठे हुए थे. उसी समय लोकेश फाडू निवासी उड़िया बस्ती अपने साथियों के साथ आया. उसने आते ही देवा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. सभी के पास चाकू थे. लोकेश फाडू नशा सप्लाई करता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Kota News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!