Kota News: अर्धनग्न अवस्था में सरकार पर हल्लाबोल, रोजगार लौटने की मांग करते दिखे युवामित्र

Kota News: राजस्थान में कोटा के हजारों युवा मित्रों ने अर्धनग्न होकर रैली के माध्यम से सरकार से अपने रोजगार लौटाने की मांग की. दरअसल, आज से लगभग 2 वर्ष पूर्व भजनलाल सरकार ने सत्ता में आते ही प्रदेश में लगे हजारों युवा मित्रों को एक काले आदेश से हटा कर इनके घरों में चूल्हे बुझाने का काम किया था. 
 

Kota News: अर्धनग्न अवस्था में सरकार पर हल्लाबोल, रोजगार लौटने की मांग करते दिखे युवामित्र
Image Credit: Kota News

Kota News: कोटा संभाग के हजारों युवा मित्रों ने अर्धनग्न होकर रैली के माध्यम से सरकार से अपने रोजगार लौटाने की मांग की. आज से लगभग 2 वर्ष पूर्व भजनलाल सरकार ने सत्ता में आते ही प्रदेश में लगे हजारों युवा मित्रों को एक काले आदेश से हटा कर इनके घरों में चूल्हे बुझाने का काम किया था.

इसको लेकर अब तक निरंतर इन 5000 युवा मित्रों द्वारा अपने रोजगार बहाली की मांग की जा रही है लेकिन इनका कहना है कि बहाली तो दूर की बात है सरकार इतनी तानाशाही रवैया पर उतर आई है कि अब तक इन युवा मित्रों के साथ टेबल पर वार्ता भी नहीं की है. अतः इस बेरोजगारी के दौर में प्रदेश के युवा मित्र इतने ज्यादा दुखी एवं प्रताड़ित हैं कि वे इस सदमे को सहन भी नहीं कर पा रहे, जिसके कारण अब तक छह युवा मित्र प्रदेश में तनावग्रस्त होकर मृत्यु को भी प्राप्त हो चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष संजय मीणा का कहना है कि हमारी कार्यकारिणी ने आज से 7 संभाग स्तरों पर हल्ला बोल रैली के माध्यम से अपनी मांग रखना शुरू कर दिया है और आज प्रथम चरण में कोटा संभाग स्तर से आए युवा मित्रों के साथ एकत्रित हो अर्धनग्न अवस्था में रैली के माध्यम से संभाग आयुक्त के आगे अपने रोजगार की मांग रखते हुए उन्हें ज्ञापन दिया.

हमारा प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि हम आपके ही प्रदेश के युवा हैं जिन्होंने लगभग 2 वर्ष तक सरकार के लिए काम किया था जो आज बेरोजगार कर दिए जाने के कारण दर दर की ठोकर खा रहे हैं, सरकार हमारी तरफ ध्यान देते हुए हमें हमारा छीना हुआ रोजगार लौटने का कष्ट करें, जिससे हम और हमारा परिवार खुशी-खुशी अपना जीवन यापन कर सके अन्यथा राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु ही मांगनी पड़ेगी .

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Kota Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.