Kota News: 900 ग्राम गोल्ड लूटने की वारदात, 10 आरोपी गिरफ्तार

Kota News: राजस्थान की कोटा पुलिस ने एक कर्मचारी से 900 ग्राम गोल्ड लूटने वाले 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. वहीं, कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक कमरे में टॉयलेट का गंदा पानी भरने लगा है.

Kota News: 900 ग्राम गोल्ड लूटने की वारदात, 10 आरोपी  गिरफ्तार

Kota News: राजस्थान के कोटा के कैथूनीपोल पोल थाना इलाके में 2 जुलाई को सुनार की दुकान पर काम करने वाले एक कर्मचारी से 900 ग्राम गोल्ड लूटने वाले 10 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.

शहर पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया और बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों में हरिओम उर्फ नंदू शूटर, हर्षित सोनी, आकाश वैष्णव, राजन, विष्णु सिंह, तरुण सिंह, प्रदीप केवट, करण मुलानी, बनवारी लाल और शिवकुमार शामिल है.

वहीं, एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया है. एसपी ने बताया कि 2 जुलाई को ज्वेलरी की दुकान पर एक लड़का और एक लड़की पायल लेना आए थे. फिर उन्होंने सोने के कड़े सहित अन्य आभूषण दिखाने के लिए कहा. जब दूसरी दुकान से आभूषण मंगवाए गए तभी पूरी वारदात को अंजाम दिया गया, जिसकी पहले ही रेकी हो चुकी थी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में मुख्य आरोपी नंदू शूटर, आकाश और हर्षित सोनी है, आपस में परिचित थे, जिन्हें आराम की जिंदगी जीने का शौक है. तीनों ने ही मिलकर वारदात की पूरी प्लानिंग बनाई थी. आरोपी हर्षित सोनी पहले ही स्वर्ण रजत मार्केट में ज्वेलर्स का काम करता था.

इस कारण में अन्य ज्वेलर्स को भी अच्छी तरह जानता था. उसको पता था कि कर्मचारी महेंद्र प्रतिदिन ग्राहकों को दिखाने के लिए ज्वेलरी लेकर एक दुकान से दूसरी दुकान पर जाता है. इसके बाद पूरी प्लानिंग बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था.

पढ़िए कोटा की एक और खबर

Kota News: राजस्थान के कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम इस कदर बढ़ गया है कि एक कमरे में टॉयलेट का गंदा पानी भरने लगा है. इस बदबूदार पानी से जहां मरीजों को भारी परेशानी हो रही है, वहीं अस्पताल के स्टाफ को भी काम करने में दिक्कतें आ रही हैं.

बताया जा रहा है कि यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. कमरे में गंदे पानी के जमा होने से संक्रमण फैलने का भी खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं.

मरीजों और उनके परिजनों ने शिकायत करते हुए कहा कि एक ओर इलाज के लिए अस्पताल में आना मजबूरी है, दूसरी ओर यहां की गंदगी और बदबू उन्हें और बीमार बना रही है. स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने अस्पताल प्रबंधन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल मिल सके.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news