Kota News: अवैध मादक पदार्थ का एक तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ 25 लाख की स्मैक जब्त

Kota News: राजस्थान के कोटा जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 1 करोड़ 25 लाख रुपये की  स्मैक जब्त की. 

Kota News: अवैध मादक पदार्थ का एक तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ 25 लाख की स्मैक जब्त

Ramganj Mandi, Kota News: राजस्थान के कोटा जिले की मोड़क थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने 608 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

वहीं, तस्करी में काम ली जा रही कार को भी जब्त किया. तस्करी कार पर ऑन गवर्मेन्ट ड्यूटी प्लेट लगाकर की जा रही थी. पुलिस द्वारा आरोपी के पास से बरामद स्मेक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ 25 लाख रुपये की कीमत है.

थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश (28) पुत्र जगन्नाथ गुर्जर निवासी महादेव मन्दिर के पास बालिता रोड़ कुन्हाड़ी कोटा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 608 स्मैक को बरामद किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल रामचरन सिंह को तस्करी की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम का गठन कर ढाड़ का मौका से पुराने कच्चे रास्ते पर गश्त करते हुऐ रेल्वे ब्रिज के नीचे से एन एच 52 की तरफ आ रहे थे, तभी सामने से एक कार आती हुई नजर आई.

इस पर टीम ने कार को रुकवाने के लिए प्रयास किया, लेकिन तस्कर ने कार को पहले ही एकदम से वापस घुमाने की कोशिश की, लेकिन कार नहीं घूमी. इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर कार को रुकवाया और कार की तलाशी ली तो उसकी आगे और पीछे की नम्बर प्लेट के अन्दर 608 ग्राम स्मैक बरामद हुई.

इस पर आरोपी को हिरासत में लिया गया और थाने लाकर गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी से तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे पूछताछ की जा रही है.
Reporter- Rajendra sharma

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news