Kota Crime News: कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अहिंसा सर्किल पर युवक सुरेंद्र जाटव की हत्या के मामले में चार आरोपियों मोहित जैन, आर्यन हाडा, राहुल हाडा और कृष्णा राठौर को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ कोटा शहर और संभाग के कई थानों में आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है.
Trending Photos

Kota Crime News: कोटा शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने अहिंसा सर्किल पर एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में चार अभियुक्तों मोहित जैन, आर्यन हाडा, राहुल हाडा और कृष्णा राठौर को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के खिलाफ कोटा शहर सहित कोटा संभाग के कई थानों में आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है. पुलिस ने इन सभी मुलजिमों को बेपर्दा कर गिरफ्तार कर लिया है. सुरेंद्र जाटव की हत्या के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है.
बेहरमी से कर दी थी हत्या...
कोटा शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र के अहिंसा सर्किल पर बेहरमी से चाकू मार कर युवक सुरेंद्र जाटव की हत्या करने के मामले में कोटा पुलिस को 7 दिन बाद बड़ी सफलता मिली शहर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमृता धवन ने बताया कि 10 अप्रैल को कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र के अहिंसा सर्किल पर दुकानों के सामने गाड़ी पार्किंग को लेकर कहासुनी होने पर युवकों द्वारा चाकू मार कर सुरेंद्र जाटव की बेहरमी से हत्या कर दी थी और इश्तियाक अहमद को घायल कर दिया था.
इस मामले में शहर पुलिस अधीक्षक द्वारा कई टीम में बनाई गई और तकनीकी अनुसंधान की मदद से आज पुलिस ने भंवर कुवा चौराहा इंदौर मध्य प्रदेश से आरोपियों को गिरफ्तार किया. मिली जानकारी के मुताबिक चारों आरोपियों को पुलिस ने बेपर्दा गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी मोहित जैन, आर्यन हाडा, राहुल हाडा ,कृष्णा राठौर पर पहले से कोटा संभाग के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज है.
शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि अपराधियों की मदद करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा. उन्होंने अहिंसा सर्किल में सुरेंद्र जाटव मर्डर कांड मामले में कहा कि उनकी पुलिस टीम आरोपियों के साथ-साथ उनके मददगारों पर भी कड़ी कार्रवाई करेगी. डॉ. दुहन ने स्पष्ट किया कि अपराध के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!