&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kota News: कोटा ग्रामीण की मोडक थाना पुलिस ने अवैध पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.25 करोड़ रुपए की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 608 ग्राम स्मैक व वारदात में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर लिया है.
आरोपी राकेश गुर्जर कोटा के कुन्हाड़ी इलाके का निवासी है. प्राइवेट नंबर की कार से गवर्नमेंट ऑन ड्यूटी लिखवाकर कार से स्मैक की तस्करी की जा रही थी. कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस की टीम ने पुराने कच्चे रास्ते पर गश्त करते हुऐ रेल्वे ब्रिज के नीचे से एन एच 52 पर पहुंची थी.
तभी सामने से एक कार शिफ्ट डिजायर रंग सफेद आती हुई नजर आयी, जो पुलिस जाप्ता व पुलिस वाहन को देखकर कार चालक एकदम कार को घुमाकर वापस लेने लगा. लेकिन कार घुमने की जगह नही होने के कारण जाप्ते ने घेरा देकर गाडी को रूकवाया. चैक किया गया तो कार में अवैध मादक पदार्थ स्मैक 608 को जप्त किया गया. मुलजिम द्वारा घटना में प्रयुक्त की गई कार शिफ्ट डिजायर भी जप्त की गई. आरोपी से गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है.
वहीं दूसरे मामले में कोटा शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र में सम्राट चौक रोड़ पर कार व ऑटो की टक्कर हुई, जिसमें ऑटो चालक शख्स गम्भीर घायल हो गया. ड्राइवर को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घायल राजेन्द्र पुत्र प्रसादी लाल बैरवा के पुत्र ने गुरुवार सुबह 9 बजे बताया कि उसके पिता ऑटो में बैठकर जा रहे थे कि कार ने ऑटो को टक्कर मार दी.
घटना में पिता के सिर में गम्भीर चोट लगी है,जिनको मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया. जहाँ उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है. FIR दर्ज नहीं कराई है. कार चालक द्वारा घायल को इलाज के लिये NMCH कराया भर्ती. उचित ईलाज कराने का दिलाया भरोसा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!