Kota Road Accidents: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की भीषण टक्कर से लगी आग, 1 की मौत, 2 घायल

Kota Road Accidents: राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.

Kota Road Accidents: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की भीषण टक्कर से लगी आग, 1 की मौत, 2 घायल

Rajasthan News: कोटा के रामगंजमंडी में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ. सनखेड़ा की पुलिया के पास एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का सीएनजी टैंक फट गया और कार में आग लग गई. कार में सवार तीन लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई. राहगीरों ने जलती कार से तीनों को निकालकर चेचट हॉस्पिटल पहुंचाया. दो घायलों को गंभीर हालत में झालावाड़ रेफर किया गया है.

सीआई मनोज सीकरवार के अनुसार, हादसा शाम 5:20 बजे हुआ. यूपी से अहमदाबाद जा रही ओरा कंपनी की कार ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में पीछे से टक्कर मार दी. कार से लगी आग ट्रक तक फैल गई. ट्रक में स्प्रे मशीनरी लदी थी, जो जलकर नष्ट हो गई. ट्रक चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचा ली. पुलिस और नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची. दमकल ने दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया. पुलिस मृतक और घायलों की पहचान करने में जुटी है और मामले की जांच कर रही है.

पढ़ें कोटा की एक और अहम खबर

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Kota News: बारात देखने गए युवक पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला
कोटा जिले के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी की बारात देखने गए युवक पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया. घटना में 20 वर्षीय युवराज सिंह, निवासी सकतपुरा, गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे कोटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है.

युवक के परिजनों ने सोमवार 8 सुबह बताया कि युवराज अपने भाई के साथ पास में ही निकल रही एक शादी की निकासी देखने गया था, तभी अचानक कुछ बदमाश पीछे से पैदल आए और उस पर तलवार, चाकू व लोहे के पाइप से हमला कर दिया. हमला इतना जबरदस्त था कि युवराज लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाश मौके से फरार हो गए. गंभीर हालात में युवक को कोटा एमबीएस अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. परिजनों की शिकायत पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस हमलावरों की पहचान के प्रयास में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

रिपोर्टर- भूपेन्द्र सिंह सोलंकी

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news