&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के कोटा बैराज में कुछ युवाओं की लापरवाही सामने आई है, जहां वे सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. युवा न केवल बैराज में नहाते हुए दिख रहे हैं, बल्कि तेज बहाव वाले पानी में खतरनाक करतब भी दिखा रहे हैं.
वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि बैराज के गेट खुले होने के बावजूद युवा डाउन स्ट्रीम में उतरकर जोखिम भरी गतिविधियां कर रहे हैं. तेज पानी के बहाव के बीच वे एक्सरसाइज करते और सिटअप्स लगाते नजर आ रहे हैं. प्रशासन ने इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. अधिकारियों ने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी.
जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता (SE) सुनील कुमार गुप्ता ने इस मामले में गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में बैराज पर चार महीने के लिए विशेष गार्ड तैनात किए गए हैं, जो आने वाले लोगों को समझाकर वापस भेज देते हैं.
पढ़ें कोटा की एक और अहम खबर
Kota News: घर पर अज्ञात जहर का सेवन करने से महिला सुनीता मीणा की हुई मौत
राजस्थान के कोटा शहर में घर पर अज्ञात जहर का सेवन करने से महिला सुनीता मीणा की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि महिला को छोटी-छोटी बातों पर अत्यधिक गुस्सा आ जाता था. इसी दौरान कुछ कहासुनी पर महिला ने जहरीले गोलियों का सेवन कर लिया. सूचना मिलने पर परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर इमरजेंसी वार्ड में महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. आरके पुरम थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. साथ ही पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूर्ण करके शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.
रिपोर्टर- राजेंद्र शर्मा
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!