&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: कोटा जिले के नांता थाना इलाके में स्विमिंग-पूल में स्टंट करने के दौरान एक युवक की मौत हो गई. घटना का विडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें युवक स्विमिंग-पूल में स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है. पानी में छलांग लगाते ही अचानक कुछ समय में बाद उसके शरीर में हलचल बंद हो जाती है, जिसे उस समय वहां मौजूद लोग बाहर निकालते है.
दरअसल, घंटाघर चश्मे की बावड़ी इलाके में रहने वाला मुबारिक अपने साथियों के साथ नांता इलाके में एक फार्म हाउस पर पार्टी करने के लिए गया था. इस दौरान मुबारिक ने अपने साथी कहा कि वो स्टंट करेगा, जिसका वीडियो बनाना है. विडियो बनाने के बीच मुबारिक ने पानी में स्टंट करते हुए छलांग लगा दी और 10 सेकंड बाद वो पानी उल्टा ऊपर की तरफ आया, जिसके शरीर में हलचल बंद हो गई थी, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Kota News: बंजारी गांव में मगरमच्छों का आतंक
कोटा जिले के इटावा क्षेत्र के बंजारी गांव में मगरमच्छों का आतंक बना हुआ है. मगरमच्छ के बच्चे तालाब से निकलकर खेतों में भरे बारिश के पानी में घूम रहे हैं. खेतों में जाने वाले किसान भी मगरमच्छ की वजह से डरने लगे हैं.
ग्रामीण लोकेंद्र वैष्णव ने बताया कि बंजारी गांव तहसील पीपल्दा में है. यहां पर कई सालों से तालाब में दो मगरमच्छ थे, जिनमें से एक का रेस्क्यू वन विभाग के द्वारा कर लिया गया. दूसरे मादा मगरमच्छ ने कुछ दिनों पहले अंडे दिए थे. उनमें से बच्चे निकल आए और अब वह बच्चे तालाब से निकल कर आसपास के खेतों में घुस रहे हैं. खेतों के अंदर बारिश के पानी मौजूद है और किसान धान की फसलों की बुवाई कर रहे हैं.
खेत में मगरमच्छ के बच्चे होने से खेत में काम करने तक नहीं जा पा रहे, जिनकी वजह से किसानों में दहशत बनी हुई है. मगरमच्छ के बच्चे मुंह खोले खेतों में नजर आ रहे हैं. पास में स्कूल भी मौजूद है यहां से निकाल कर स्कूल में भी पहुंच सकते हैं. पहले दो मगरमच्छ मौजूद थे लेकिन अब 10 से 12 बच्चे और हो गए. ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की मांग की है.
रिपोर्टर- राजेंद्र शर्मा
ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: राठौड़ का RLP सांसद बेनीवाल पर हमला, बोले - हनुमान हठधर्मी, जन भावनाओं से खेल रहे हैं
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!