रातों-रात बंद हुआ कोटा का चर्चित कोचिंग सेंटर, संकट में छात्रों का भविष्य

Kota coaching institute: कोटा का एक चर्चित कोचिंग सेंटर बिना किसी पूर्व सूचना के रातों-रात बंद हो गया. इससे सैकड़ों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है, परिजन भी परेशान हैं.

रातों-रात बंद हुआ कोटा का चर्चित कोचिंग सेंटर, संकट में छात्रों का भविष्य
Image Credit: Kota coaching institute

Rajasthan News: कोटा शहर में कुन्हाड़ी क्षेत्र स्थित एक नामी कोचिंग संस्था अनअकैडमी के सेंटर को रातों-रात बंद कर दिया गया, जिससे वहां पढ़ रहे करीब 150 छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है. कोचिंग प्रबंधन ने इस फैसले के पीछे मेंटेनेंस का कारण बताया, परंतु परिस्थितियां कुछ और ही संकेत दे रही हैं.

जानकारी के अनुसार, दो से तीन दिन पहले ही छात्रों ने एडमिशन लिया था और दो दिन तक नियमित कक्षाएं भी चलीं, लेकिन अचानक संस्थान ने 7 दिन की छुट्टी घोषित कर दी. इसके बाद न तो संस्थान के किसी अधिकारी से संपर्क हो पा रहा है और न ही छात्रों और फैकल्टी को कोई संतोषजनक जवाब मिल रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

कोटा सेंटर के स्थानीय हेड भी सवालों से बचते नजर आ रहे हैं, जबकि संस्थान के सभी स्टाफ को अचानक हटा दिया गया.जब मीडिया ने स्थिति जानने की कोशिश की तो संस्था की ओर से बेंगलुरु हेड ऑफिस से बात करने की बात कहकर मामले को टालने की कोशिश की गई. इतना ही नहीं, मीडिया कर्मियों की फोटो खींचने के लिए कुछ बाहरी कर्मचारियों को भेजे जाने की कोशिश भी सामने आई.

इस पूरे घटनाक्रम में पास की एक बिल्डिंग, जिसे सुवलका मोटर्स के नाम से जाना जाता है, भी चर्चा में आई है. बताया गया है कि उस बिल्डिंग को अनअकैडमी ने किराए पर लिया था, लेकिन अब वहां ताला लगा दिया गया है. जब सुवलका मोटर्स से संपर्क किया गया तो उनका कहना था, "बिल्डिंग खाली थी और संस्था की ओर से कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था, इसलिए हमें मजबूरन ताला लगाना पड़ा."

अब सवाल यह उठता है कि क्या कोचिंग सेंटर छात्रों के साथ विश्वासघात कर रहा है? क्या यह आर्थिक विवाद या अनुबंध की समस्या है? कोचिंग प्रबंधन मीडिया और छात्रों से क्यों भाग रहा है क्या जिला प्रशासन इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेगा? छात्रों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है. अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले में क्या कदम उठाता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो