&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
JEE-Advanced Topper Meets Om Birla: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड-2025 में आल इंडिया टॉप कर रैंक-1 प्राप्त करने वाले कोटा निवासी राजित गुप्ता एवं उनके अभिभावक मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले.
लोकसभा स्पीकर के निवास स्थान पहुंचे
शक्ति नगर स्थित लोकसभा अध्यक्ष के निवास स्थान पर पहुंचे राजित और उनके पिता दीपक गुप्ता व मां डॉ.श्रुति अग्रवाल और छोटी बहन ने उनसे आशीर्वाद लिया. लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने राजित को कोटा का नाम देश में रोशन करने एवं एतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया. बिरला ने कहा कि राजित की उपलब्धि न केवल उनकी प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि कोटा की शैक्षणिक संस्कृति की भी पहचान है. यह हर कोटावासी के लिए गर्व की बात है कि यहीं के राजित ने देशभर में टॉप किया. वो भी ऐसी परीक्षा में जो देश की कठिनतम परीक्षाओं में शामिल है. राजित के अभिभावकों और शिक्षकों का इस सफलता में पूरा योगदान है, मैं उन्हें भी बधाई देता हूं. सभी कोटावासी एकजुट होकर देशभर के विद्यार्थियों का भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
NEET टॉपर से सीएम ने की थी मुलाकात
आपको बता दें कि 16 जून को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से NEET-25 परीक्षा में देशभर मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राजस्थान हनुमानगढ के छात्र श्री महेश कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री ने महेश केसवानी को परीक्षा में सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की थी. इस दौरान महेश के माता पिता भी मौजूद थे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - भूपेंद्र सिंह सोलंकी