कोटा दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संभागीय आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों की ली बैठक

Kota News: कोटा दौरे पर मौजूद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली.

कोटा दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संभागीय आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों की ली बैठक
Image Credit: Kota News

Kota News: राजस्थान के कोटा दौरे पर मौजूद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में प्रस्तावित विकास कार्य एवं योजनाओं की स्पीकर बिल्ला ने समीक्षा की.

इस दौरान केडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. बैठक के अंदर शहर के मुख्य चौराहा पर इंटरसेक्शन इंप्रूवमेंट प्लान पर भी चर्चा की गई. इसके साथ ही जीके पवेलियन, किशोर सागर तालाब संविधान दिव्यंग पार्क को किस तरह से आगे विकसित किया जा सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

उस पर सुझाव भी मांगे गए. स्पीकर बिरला ने कहा कि जहां पर रोड कनेक्टिविटी नहीं है, वहां पर रोड कनेक्टिविटी की जाएगी. जहां पर ट्रैफिक की ज्यादा समस्या होती है वहां पुलिया का निर्माण होगा.

इसके अलावा आने वाले समय में घर-घर तक पीने का पानी पहुंचे इसकी भी कार्य योजना बनाई गई है. बिरला ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या बड़े इस पर भी विचार विमर्श किया गया है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

कनवास व सांगोद तहसील क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते एक और जहा बरसाती नाले उफान पर नजर आए. वहीं दूसरी तरफ गांवों की भी स्थिति पटरी से उतरती नजर आई. बपावर व मोईकलां क्षेत्र में बारिश ने लोगो को परेशानी में डाल दिया. मोईकलां में रेत्या बस्ती व ओड़िया बस्ती की रपट पर पानी का तेज बहाव होने से भेड़ बकरियों को पिकअप लोडिंग वाहन से रपट पार कराया गया.

साथ ही भोजपुरा चामुंडा माता मार्ग सड़क पर पानी का बहाव होने के कारण बस्ती के लोगो का संपर्क कस्बे से कट गया. पहेलड़ी खाल की रपट पर पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण रपट पार के 4 गांवों का लबानिया पंचायत से सम्पर्क कट गया. सांगोद तहसील के खजूरी गांव में नांगली नदी की पुलिया पर पानी होने से ग्रामीणों की आवाजाही थम गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंKota Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Rajendra sharma

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More