&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kota News: राजस्थान के कोटा जिले के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज रेलवे स्टेशन पहुंचे. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पीकर बिरला का स्वागत किया. इस दौरान कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर स्पीकर ओम बिरला बोले.
ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि लंबे समय से कोटा का सपना था कि यहां पर एयरपोर्ट बने, ताकि नेशनल और इंटरनेशनल फ्लाइट का आवागमन हो सके. इससे रोजगार भी बढ़ेगा वह सपना अब पूरा हो रहा है. ओम बिरला ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी यह एयरपोर्ट काफी महत्वपूर्ण है.
यह भी पढ़ें- हमीरगढ़ थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फैक्ट्री कर्मचारी पर जानलेवा हमले के 4 नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार
क्योंकि बूंदी में रामगढ़ विषधारी नेशनल पार्क और कोटा में मुकुंदरा टाइगर रिजर्व आने वाले समय में और भी अधिक विकसित किए जाएंगे, ताकि यहां पर देश-विदेश के सैलानी आ सकें. आने वाले समय में कोटा में औद्योगिक क्षेत्र में विकास होगा और कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र की जनता को जो अपेक्षाएं हैं, उनको पूरा किया जाएगा.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और जापान के राजदूत ओनो केइची की मुलाकात हुई. भारत में जापान के राजदूत के आवास पर मुलाकात हुई. जापान के राजदूत ने दीया कुमारी का गर्मजोशी से स्वागत किया. उप मुख्यमंत्री ने जापान यात्रा से पहले JATA टूरिज्म एक्सपो पर चर्चा की.
राजस्थान और जापान के बीच संबंधों को मजबूत करने और राजस्थान पर्यटन सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक आदान-प्रदान साझा परंपराओं की सुंदरता और राष्ट्रों के बीच संबंधों को और मजबूत करता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंKota Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Rajendra sharma