&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आज कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई अभियान में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने हाथ में झाड़ू लेकर रोड को साफ किया. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगाया है.
हमारा देश स्वच्छ रहे और साफ सुथरा रहे इसके लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किए हैं. चाहे वो गुजरात के मुख्यमंत्री के रुप में हों या देश के प्रधानमंत्री के रूप में हों उन्होंने हमेशा सेवा भाव से काम किया है. आज हम सभी उनके जीवन से प्रेरणा ले रहे हैं और आज के दिन को स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है.
ओम बिरला ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प साकार होगा. हर नागरिक इस संकल्प को साकार करने की ओर अग्रसर है. मातृभूमि के प्रति पीएम मोदी का समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत है. ईश्वर से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं.
पीएम के जन्मदिवस पर कोटा संसदीय क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में ओम बिरला शामिल होंगे. शक्तिनगर स्थित अपने वार्ड में सफाई कर बिरला ने स्वच्छता का संदेश दिया. सेवा पखवाड़े में कोटा शहर के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई. कोटा के थेकड़ा में नमो स्वास्थ्य जांच एवं सुपोषण शिविर में शामिल बिरला होंगे. रामगंजमंडी में सुपोषित मां अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ भी करेंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंKota Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!