Kota News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कालीसिंध नदी पर किया 92 करोड़ के हाईलेवल पुल का लोकार्पण

Rajasthan News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र के बड़ौद पहुंचे, जहां उन्होंने ढीपरी कालीसिंध नदी पर बने 92 करोड़ की लागत से तैयार हाईलेवल पुल का लोकार्पण किया.

Kota News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कालीसिंध नदी पर किया 92 करोड़ के हाईलेवल पुल का लोकार्पण

Kota News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र के बड़ौद पहुंचे, जहां उन्होंने ढीपरी कालीसिंध नदी पर बने 92 करोड़ की लागत से तैयार हाईलेवल पुल का लोकार्पण किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया.

कौन-कौन रहा मंच पर उपस्थित
मंच पर पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीना, पूर्व उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार ,भाजपा देहात जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गोचर, पूर्व विधायक प्रभुलाल वर्मा, प्रधान रिंकू मीना समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

अपने संबोधन में क्या बोले
ओम बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि हम विकास कार्यों में राजनीतिक या सामाजिक भेदभाव नहीं करते. हमारी पहली प्राथमिकता क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है. उन्होंने बताया कि ढाई वर्ष में नोनेरा बांध का पानी क्षेत्र के हर घर व हर खेत तक पहुंचाया जाएगा. इसकी कार्ययोजना बन गई है. पिछली सरकारों ने समय पर कार्य नहीं किया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

स्वास्थ्य समस्याओं पर भी बोले
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इटावा के लोगों को इलाज के लिए कोटा नहीं जाना पड़े, इसके लिए हर घर के पास प्राथमिक चिकित्सालय की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कहते हुए बिरला ने कहा कि “समय लग सकता है, लेकिन चार साल बाद हम आपके बीच लेखा-जोखा लेकर आएंगे.” अंत में उन्होंने कहा कि “हर गांव को हरा-भरा और स्वच्छ बनाना है. पशुपालन को बढ़ावा देकर हम गांवों को आत्मनिर्भर बना सकते हैं.” इसके बाद विनायका में उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकपर्ण कर आमजन को समर्पित किया. इसके साथ ही बिरला इटावा क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर लोगो को सौगात देंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


रिपोर्टर - भूपेंद्र सिंह सोलंकी

ये भी पढ़ें-

Trending news