ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर गिरे पाकिस्तानी नागरिक इरफान पर बड़ा अपडेट, बार-बार बदल रहा बयान

Kota News: दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेन से गिरकर घायल हुआ पाकिस्तानी नागरिक इरफान अब सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त में है। उसके पास पासपोर्ट नहीं मिला लेकिन 1920 यूरो, 45 हजार रुपये नकद और 6 अलग-अलग ट्रेनों के टिकट बरामद हुए. इरफान खुद को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अलमसा गांव का निवासी बता रहा है, मगर बार-बार बयान बदल रहा .

ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर गिरे पाकिस्तानी नागरिक इरफान पर बड़ा अपडेट, बार-बार बदल रहा बयान
Image Credit: kota newsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Kota News: राजस्थान में दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेन से गिरकर घायल हुए संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक इरफान मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इरफान की गिरफ्तारी के बाद केंद्र और राज्य की खुफिया एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं लेकिन वह बार-बार अपने बयान बदल रहा है.


इरफान ने पूछताछ के दौरान खुद को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अलमसा गांव का निवासी बताया है. भारत में प्रवेश को लेकर उसके जवाब उलझे हुए हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना पासपोर्ट और वीजा के इरफान ने आखिर भारत में एंट्री कैसे ली?

Add Zee News as a Preferred Source

भारी भरकम नकदी और यूरो बरामद
पुलिस को इरफान के पास से 1920 यूरो और 45 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं. इतना ही नहीं, उसके पास से 6 अलग-अलग ट्रेनों के टिकट भी मिले हैं, जिससे उसके भारत में मूवमेंट को लेकर संदेह और गहरा गया है.

अस्पताल से जांच एजेंसियों की पकड़ में आया
दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेन से गिरकर घायल होने के बाद इरफान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं से उसकी पहचान उजागर हुई और अब खुफिया एजेंसियां उसके भारत आने के मकसद और नेटवर्क की तलाश में जुट गई हैं.

सुरक्षा एजेंसियों के सामने कई सवाल
इरफान भारत में कब से रह रहा है?
उसके भारत आने का मकसद क्या था?
बिना पासपोर्ट और वीजा वह भारत में कैसे दाखिल हुआ?
उसके पास भारी नकदी और यूरो कहां से आए?

फिलहाल इरफान सुरक्षा एजेंसियों की राडार पर है और उसकी गतिविधियों को लेकर गहन पूछताछ जारी है. यह मामला अब राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ते हुए बड़ा रूप ले चुका है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Kota Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More