&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Baran News: राजस्थान के बारां जिले में अटरू सर्किल के कवाई थाना क्षेत्र के पारलिया गांव के समीप गुरुवार को भूपसी नदी से एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम की मदद से रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला गया.
शव की शिनाख्त रघुनाथ पुत्र गोविंदलाल जाति बैरवा, निवासी पारलिया के रूप में हुई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल शिवचरण व विजय सिंह ने बताया कि गुरुवार प्रातः ग्रामीणों द्वारा नदी में शव बहने की सूचना दी थी, जिसके बाद तुरंत एसडीआरएफ टीम और पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा.
मौके पर पहुंचकर शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया. पुलिस के अनुसार मृतक रघुनाथ बुधवार शाम को पैदल ही अपने रिश्तेदार के यहां मानपुरा (छीपाबड़ौद क्षेत्र) की ओर निकला था. रास्ते में उसने कंवरपुरा व मुसेई गुजरान गांव से होकर भूपसी नदी पार करने का प्रयास किया. इसी दौरान तेज बहाव में बह गया.
नदी में शव बहते हुए गुरुवार को प्रातः गांव के समीप आ पहुंचा, जिसे ग्रामीणों ने देख लिया. शव को नदी से बाहर निकालकर कवाई चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBaran Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!