Jhalawar News: उफनती कालीसिंध नदी पर मछली का शिकार, पैर फिसला और मौत

Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में उस वक्त मातम पसर गया. जब कालीसिंध नदी पर मधली का शिकार करने गए एक युवक का पैर फिसल गया. जिसके बाद तेज बहाव में बह गया.

Jhalawar News: उफनती कालीसिंध नदी पर मछली का शिकार, पैर फिसला और मौत
Image Credit: Jhalawar man drowned

Jhalawar News: झालावाड़ जिले के पनवाड़ थाना क्षेत्र के हींचर के समीप कालीसिंध नदी में मछली पकड़ने गया युवक पैर फिसल जाने से नदी के तेज बहाव में बह गया. साथी मछुआरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को मौके पर बुलाया. फिलहाल SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू हेतु सर्च अभियान चलाया जा रहा है और युवक को गहरे पानी में ढूंढने के प्रयास किया जा रहे हैं.

क्या बोले पनवाड़ थाना प्रभारी
मामले में जानकारी देते हुए पनवाड़ थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के हींचर के समीप कालीसिंध नदी में मछली पकड़ने गया एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. रेस्क्यू टीम द्वारा युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया है. उम्मीद है युवक को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा. साथी मछुआरों द्वारा बताया गया है कि युवक नदी किनारे बैठकर मछलियां पकड़ रहा था. इस दौरान पैर फिसल जाने से वह नदी में गिर पड़ा और बह गया.

Add Zee News as a Preferred Source

तेज बारिश के कारण नदियां हैं उफान पर
उधर मामले की जानकारी मिलते ही खानपुर डीएसपी अंशु जैन भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि झालावाड़ जिले में बीते दिनों हुई तेज बारिश के कारण जिले की सभी नदियों में तेज बहाव है. कालीसिंध नदी भी इस समय उफान पर है. लेकिन लोग सेल्फी लेने, रील बनाने, पुलिया पार करने अथवा मछलियां पकड़ने के चक्कर में हादसों का शिकार हो रहे हैं. ऐसे में प्रशासन द्वारा भी आमजन से तेज बहाव के क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jhalawar News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आप को हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author