झालावाड़ में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, नदी में डूबा किशोर

Jhalawar News: झालावाड़ जिले के मिश्रौली क्षेत्र में गणेश विसर्जन देखने पहुंचे तीन दोस्त नदी में नहाने के दौरान डूबने लगे. गनीमत रही कि समय रहते दो बालकों को बचा लिया गया, लेकिन एक किशोर गहरे पानी में डूब गया.

झालावाड़ में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, नदी में डूबा किशोर
Image Credit: Jhalawar News

Jhalawar News: राजस्थान में झालावाड़ जिले के मिश्रौली क्षेत्र में गणेश विसर्जन देखने पहुंचे तीन दोस्त नदी में नहाने के दौरान डूबने लगे. गनीमत रही कि समय रहते दो बालकों को बचा लिया गया, लेकिन एक किशोर गहरे पानी में डूब गया. सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम द्वारा तलाश की जा रही है.

मिश्रौली थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के हरिपुरा नलखाड़ी निवासी तीन दोस्त शनिवार को आहू नदी में गांव का गणेश विसर्जन देखने पहुंचे, जहां विसर्जन के दौरान हादसा हो गया. तीनों नदी में डूबने लगे, जिनमें से दो बच्चों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक बच्चे का देर शाम तक भी पता नहीं लग पाया.

Add Zee News as a Preferred Source

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. रात होने के कारण सर्च ऑपरेशन बंद करना पड़ा. रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू किया जाएगा.

लापता किशोर हरिपुरा निवासी अंकुश राठौर अपने दो दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन को देखने गया था. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया. लापता किशोर अंकुश राठौर परिवार का इकलौता पुत्र था. हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

झालावाड़ जिले के पिड़ावा उपखंड के कालियाखेड़ी गांव के पास रीछड़ नदी में उफान आ जाने से पुलिया पर लगभग 5 फीट पानी आने से गांव टापू बन गया. गांव का मुख्य सड़क मार्ग से पूरी तरह से संपर्क टूट गया है. सुनेल तहसीलदार अजहर बैग ने बताया कि सूचना मिलने पर वो टीम के साथ मोके पर पहुंचे.

उन्होंने खेतों के कच्चे रास्ते से गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई. नदी के उफान को देखते हुए खाने के पैकेट भी तैयार करवाए जा रहे हैं. जिन्हें शाम से पहले ग्रामीणों तक पहुंचा दिया जाएगा. नदी का रौद्र रूप को कम करने के लिए पुरानी मान्यतानुसार रीछड़ नदी को चुनरी ओढ़ाकर पूजा भी की गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJhalawar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More