&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kota News: रामगंजमंडी (कोटा) कोटा जिले की रामगंजमंडी में एक नवविवाहिता ने अपने ससुर पर बार-बार शारीरिक छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसका ससुर नहाते वक्त उसे छिपकर देखता था, रात में जबरन कमरे में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था.'
पीड़िता ने बताया कि पति के जयपुर में कोचिंग करने के कारण वह घर पर अकेली रहती थी और इसी का फायदा उठाकर ससुर ने कई बार जबरदस्ती करनी की कोशिश की, ससुर भाजपा का नेता साथ ही वर्तमान प्रधान पति बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पीड़िता ने थाने में दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी 7 फरवरी 2025 को निवासी रोसली रोड रामगंजमंडी से हुई थी. शादी के बाद उसका पति कोचिंग के सिलसिले में जयपुर चला गया. पीड़िता ने बताया कि उसका ससुर छिप-छिपकर उसे नहाते और कपड़े बदलते समय देखा करता था. 20 दिन पहले रात को जब वह सोने जा रही थी, तो सास ने कहा कि गेट मत लगाना, मैं तेरे पास सो जाऊंगी, लेकिन रात करीब 1 बजे ससुर कमरे में घुस आया और मेरे पर चढ़ बैठा, जबरन उसके निजी अंगों से छेड़छाड़ करने लगा और कपड़े खोलने की कोशिश की. किसी तरह मैंने खुद को बचाया और सास को बताया तो उसने बदनामी का हवाला देकर चुप रहने को कहा.
इतना ही नहीं, सावन अमावस्या पर जब पूजा मायके गई थी, तब उसे फोन कर दोबारा बुला लिया गया. घर लौटने के बाद फिर ससुर ने उसे आपत्तिजनक कपड़े पहनने को कहा और अश्लील हरकतें कीं. परेशान होकर मैंने अपने माता-पिता को बुलाया, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे ले जाने से मना कर दिया. काफी मान-मनौव्वल के बाद वह मायके लौट सकी.शिकायत में यह भी उल्लेख है कि पीड़िता का पति उसका मोबाइल और व्हाट्सएप वेब एक्सेस कर उसकी निजी जानकारी में भी अनधिकृत हस्तक्षेप करता है. पुलिस ने पीड़िता के बयान और तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 व 77 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि FIR CCTNS पर दर्ज की गई है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी केस में शामिल किया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!