Rajasthan News: राजस्थान को नई ट्रेन की सौगात मिली है. इस नई ट्रेन को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरी झंडी दिखाई. चलिए बताते हैं किस रूट पर दौड़ेगी ये ट्रेन.
Trending Photos

Rajasthan News: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती के दिन पहले शाम को कोटा को नई रेल कनेक्टिविटी की सौगात दी गई है. इस खास मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बीते दिन कोटा रेलवे स्टेशन से कोटा से दिल्ली के बीच चलने वाली इस नई और स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और स्टेशन से रवाना किया.
इस प्रोग्राम में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी वीडियो कॉल के जरिए जुड़े थे. आंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन से सीएम मोहन यादव ने इस स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ किया. ये नई ट्रेन सोमवार से दिल्ली से कोटा और आम्बेडकर नगर (मध्यप्रदेश) के बीच नियम से संचालित की जाएगी. इस मोके पर बिरला ने कहा कि अब रेलवे केवल परिवहन का साधन नहीं रह गया है, बल्कि भारत के विकास का इंजन बन गया है.
बिरला ने बताया कि ये केवल एक ट्रेन की शुरुआत नहीं है, बल्कि विकास, संपर्क और सामाजिक समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. बाबा साहेब की जन्मस्थली तक यह सीधी रेल सेवा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद करेगी.
बिरला ने कहा कि ट्रेन कोटा से चलेगी और दिल्ली, इंदौर और उज्जैन जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ने का काम करेगी. इससे व्यापार, शिक्षा, तीर्थाटन और रोजगार के अवसर में भी बढ़त होगी. 2028 में उज्जैन में प्रस्तावित सिंहस्थ कुंभ के दौरान यह सेवा हाड़ौती के श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी होने वाली है.