वसुंधरा राजे की नाराजगी इंजीनियर पर पड़ी भारी, अभी नप सकते हैं कई और

Rajasthan News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की नाराजगी पर सरकार ने एक्शन लिया है. झालावाड़ प्रोजेक्ट अधीक्षण अभियंता पर गाज गिरी है. जलदाय विभाग ने एपीओ के आदेश जारी किए है.

वसुंधरा राजे की नाराजगी इंजीनियर पर पड़ी भारी, अभी नप सकते हैं कई और

Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पेयजल पर नाराजगी जलदाय विभाग के इंजीनियर पर भारी पड गई है. पीएचईडी ने माना है कि झालावाड़ में पेयजल मॉनिटरिंग में लापरवाही हुई, जिसके बाद अब झालावाड़ प्रोजेक्ट अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार झा को एपीओ कर दिया. एपीओ के दौरान दीपक झा को जयपुर अतिरिक्त सचिव दफ्तर में हाजिरी देनी होगी. संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार लेखरा ने एपीओं के आदेश जारी किए है. झालावाड़ में जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट में लापरवाही के कारण वसुंधरा राजे ने गहरी नाराजगी जताई थी, जिसके बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने तुरंत राज्य सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी थी. अब कार्रवाई कर रिपोर्ट केंद्र सरकार और सीएमओं भेजी गई है.

अंतिम छोर तक नहीं पहुंचा पानी
जलदाय विभाग ने माना कि झालावाड़ जल जीवन मिशन में इंजीनियर्स से लापरवाही हुई है. जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति संतोषजनक नहीं थी. क्रियान्वयन कार्यों में सही जोनिंग सिस्टम न होने के कारण अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था, जिस कारण वसुंधरा राजे नाराज हुई.जल जीवन मिशन में कार्यों को सही तरह से मॉनिटरिंग नहीं करने, पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समय पर निविदाएं आमंत्रित नहीं करने की के चलते अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार झा को एपीओ किया.

अफसर सो रहे है, लोग रो रहे है-राजे
वसुंधरा राजे ने पिछले दिनों झालावाड़ की पंचायतों में निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि अफसर सो रहे है, लोग रो रहे है, मैं ऐसा नहीं होने दूंगी. जिस पर राज्य से लेकर केंद्र सरकार एक्शन में आई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी और अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए सावंत को सीएमआर तलब किया था. इस दौरान स्पेशल प्रोजेक्ट चीफ इंजीनियर राजसिंह चौधरी और जल जीवन मिशन चीफ इंजीनियर अजय सिंह राठौड़ को फटकार लगाई थी. बताया जा रहा है कि अभी और इंजीनियर्स पर गाज गिर सकती है.

रिपोर्टर- आशीष चौहान

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ये भी पढ़ें-

Trending news