Kota News: क्या अब मिलेगा न्याय? मेडिकल कॉलेज के MBBS स्टूडेंट की 3 महीने पहले हुई मौत में थाने में FIR हुई दर्ज

Rajasthan Crime News: कोटा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस स्टूडेंट की तीन माह पहले के मौत के मामले पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. जिसमें कॉलेज के कई लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है.

Kota News: क्या अब मिलेगा न्याय? मेडिकल कॉलेज के MBBS स्टूडेंट की 3 महीने पहले हुई मौत में थाने में FIR हुई दर्ज
Image Credit: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Kota Crime News: कोटा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस स्टूडेंट की तीन माह पहले के मौत के मामले पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. जिसमें कॉलेज प्रिंसिपल, कॉलेज प्रबंधन, हॉस्टल वार्डन और दो मेडिकोज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है. एफआईआर मृतक स्टूडेंट सुनील बैरवा के पिता कजोड़मल की शिकायत पर दर्ज की। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

क्या बोले महावीर नगर पुलिस थाना प्रभारी?
मीडिया को जानकारी देते हुए महावीर नगर पुलिस थाना प्रभारी रमेश कविया ने कहा कि जयपुर जिले के बस्सी के रहे सुनील बैरवा कोटा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे थे. सुनील मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में ही रह रहे थे. 5 मार्च को मौत हो गई थी, प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला माना था. मृतक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था. जिसमें मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ संगीता सक्सेना, हॉस्टल वार्डन स्टूडेंट आदर्श फौजदार व संदीप मान के खिलाफ हत्या और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया. केस की जांच पुलिस उपाधीक्षक चतुर्थ मनीष शर्मा कर रहे हैं.

पिता बोले चेहरे पर चोट के थे निशान
पिता ने दर्ज करवाए मुकदमे में आरोप लगाया है कि बेटे की मौत को आत्महत्या बताया गया. जब वे आत्महत्या की सूचना पर कोटा आए थे, तब बदहवास हालत में थे. इसीलिए उन्होंने पोस्टमार्टम करवा लिया, लेकिन घटना के दौरान सुनील की स्थिति और उसके फोटोग्राफ और वीडियो जब देखे गए, तो उसमें आत्महत्या करने जैसी स्थिति नजर नहीं आई थी. सुनील के कपड़े खून से सने हुए थे. चेहरे पर भी चोट के निशान थे, लेकिन यह कुछ भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं आया है, जिससे साफ है कि मेरे बेटे की हत्या की गई है.

आयोग को दी थी शिकायत
मृतक के पिता कजोड़मल व अन्य ने इस मामले में कोटा शहर के पुलिस अधिकारियों को भी ज्ञापन दिया था. सरकार के प्रतिनिधियों विधायक और उपमुख्यमंत्री से भी मिले थे. मुकदमा दर्ज कर जांच करने की मांग की थी. जिसमें बैरवा समाज के लोग भी शामिल थे, लेकिन पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या ही माना था. इसके बाद उसके पिता वह अन्य परिजनों ने एसटी एससी और मानव अधिकार आयोग में शिकायत की थी. जहां से इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश आए थे. जिसपर पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


रिपोर्टर - भूपेंद्र सिंह सोलंकी

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sagar