हॉस्टल की बालकनी में कपड़े सुखाना छात्र को पड़ा महंगा, हाथ लगाते ही...

Rajasthan Accident: कोटा में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां डकनिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक हॉस्टल में रह रहे कोचिंग छात्र की करंट लगने से मौत हो गई.

हॉस्टल की बालकनी में कपड़े सुखाना छात्र को पड़ा महंगा, हाथ लगाते ही...

Rajasthan Accident: राजस्थान के कोटा में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है. कोचिंग सिटी कोटा में आए दिन दर्दनाक हादसा देखने को मिलता है. आज फिर से कोटा से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है.

जहां डकनिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक हॉस्टल में रह रहे कोचिंग छात्र की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक छात्र की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी आनंद वर्धन सिंह यादव के रूप में हुई है. वह कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ये हादसा उस वक्त हुआ जब हॉस्टल की बालकनी से कपड़े गिरने पर आनंद उन्हें लोहे की रॉड की सहायता से उतारने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान लोहे की रॉड ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज विद्युत लाइन को संपर्क में आ गई, जिससे छात्र करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई.

हादसे के बाद छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर विज्ञान नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news