छोटी सी बात पर भड़के कार सवार, रात के अंधेरे में JCB चालक का तोड़ा पैर

Rajasthan Crime: बारां जिले में सीसवाली थाना क्षेत्र के गांव सोनवा में रात में चार-पांच लोगों ने मिलकर जेसीबी चालक पर सरियों से जानलेवा हमला करके घायल कर दिया.

छोटी सी बात पर भड़के कार सवार, रात के अंधेरे में JCB चालक का तोड़ा पैर

Rajasthan Crime: राजस्थान के बारां जिले में सीसवाली थाना क्षेत्र के गांव सोनवा में रात के करीब 11 बजे के आस-पास जेसीबी मशीन पीछे नहीं लेने पर कार सवार चार पांच लोगों ने मिलकर जेसीबी चालक पर सरियों से जानलेवा हमला करके घायल कर दिया.

घटना सोनवा के चर्तुभुज नाथ मंदिर के पास की है. नवल पुत्र सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि मैं अपनी जेसीबी मशीन लेकर सीसवाली से डीजल भरवाकर घर जा रहा था, तभी सामने से स्विफ्ट कार आ गई, जिसमें चार-पांच लोग सवार थे. रास्ता सकरा होने के कारण दोनों वाहन निकल नहीं पाए.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

जेसीबी चालक ने कार सवार लोगों से कार को थोड़ा पीछे लेने को कहा. इतने में कार से तीन चार लोग उतरे और JCB चालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया. मारपीट के दौरान घायल का एक पैर टूट गया, सीने में चोटे आई, मशीन के शीशे तोड़ दिए और कार लेकर भाग निकले.

सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में उसे सीसवाली चिकिसालय में भर्ती कराया. जहां से उसे बारां रेफर कर दिया गया. परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई FIR में 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news