&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के कोटा जिले में नांता थाना इलाके में देर रात को मामूली कहासुनी के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
वहीं सूचना के बाद पुलिस, डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने शव का एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. जहां पर आज शव का पोस्टमार्टम करवाया गया.
एसएयओ नवल किशोर शर्मा ने बताया कि सनी कुछ ही दिनों पहले अपने छोटे भाई मंगल के पास रहने के लिए आया था. रात को खाना बनाने के दौरान मामूली सी बात पर दोनों भाईयों के बीच झगड़ा हो गया.
परिवारजनों ने बताया कि मंगल का बेटा रो रहा था. इस दौरान सनी भी वहीं मौजूद था और शराब के नशे में था. उसने मंगल को बेटे को गोद में लेने के लिए कहा लेकिन मंगल ने नहीं सुनी.
यह भी पढ़ें- कन्हैयालाल मर्डर केस पर आधारित 'Udaipur Files' फिल्म को मिली हरी झंडी, 55 कट के बाद रिलीज तय
आवेश में आकर सनी ने अपने छोटे भाई मंगल के सीने पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है. साथ ही मामले में अनुसंधान किया जा रहा है.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
कोटा शहर के रंगबाड़ी रोड़ पर स्थित कोटिया भील की प्रतिमा पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कोटिया भील के द्वारा आदिवासी समाज के लिए किए कार्यों को लेकर उन्हें याद किया.
उन्होंने कहा कि समूचा आदिवासी समाज अब समाज की मुख्य धारा में जुड़ने लगा है और सभी शिक्षा का महत्व समझने लगे हैं. उन्होंने कहा कि आदिवासी भाइयो की वजह से जल जीवन व जंगल बच पाए है. इससे पूर्व आयोजन समिति ने बिरला के पहुचने पर भव्य स्वागत किया. इस मौके पर भाजपा नेता विवेक राजवंशी पंकज मेहता सहित अन्य मौजूद रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Rajendra sharma