प्रेम प्रसंग के शक के चलते घर में हुई चाकूबाजी, पति ने पत्नी, सास और रिश्तेदार को...

Rajasthan Crime: कोटा शहर में बोरखेड़ा इलाके में शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे पति ने अपनी पत्नी, सास और पत्नी की मौसी के पोता पर चाकू से हमला कर दिया. जिसकी लाइव तस्वीर सामने आई है.

प्रेम प्रसंग के शक के चलते घर में हुई चाकूबाजी, पति ने पत्नी, सास और रिश्तेदार को...
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के कोटा शहर में बोरखेड़ा इलाके में शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे पति ने अपनी पत्नी, सास और पत्नी की मौसी के पोता पर चाकू से हमला कर दिया. जिसकी लाइव तस्वीर सामने आई है. हमला करने वाले आरोपी पति को पत्नी के मौसी के पोते का घर पर आना पसंद नहीं था. इसकी के चलते हमला कर दिया.

घटना के बाद तीनों घायलों को गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. वहीं इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई. घटना कोटा के बोरखेड़ा थाना इलाके की है. घायल रुक्मणी (62) ने बताया कि उनकी बेटी रेखा (30) घर पर सो रही थी, तभी दामाद चंद्रप्रकाश (33) गांव से लौटकर आया.

Add Zee News as a Preferred Source

आते ही सो रही पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. मेरी बहन की लड़की का बेटा दीपक (32) मिलने आया था. चंद्रप्रकाश को दीपक का घर आना पसंद नहीं था. शक के चलते उसने दीपक पर भी चाकू से हमला कर दिया. जब मैं बीच-बचाव करने आई तो दामाद ने मेरे हाथ पर भी चाकू मार दिया.

रुक्मणी ने बताया कि हाल ही में मेरी आंखों का ऑपरेशन हुआ था. इसलिए बेटी साथ लाल बाई मंदिर की कॉलोनी में रह रही थी. दीपक सिर्फ मिलने आया था, लेकिन दामाद ने शक के चलते वारदात कर दी. उसको दीपक का घर पर आना-जाना पसंद नहीं था. दीपक सिम पोर्ट करने का काम करता है.

वहीं आरोपी चंद्रप्रकाश किसान है. तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना पर बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. CI देवेश भारद्वाज ने बताया कि आरोपी चंद्रप्रकाश ने पत्नी रेखा, दीपक और सास पर चाकू से हमला किया. तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंKota Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More