पत्नी के मौत के बाद बुजुर्ग पति ने किया ऐसा कांड, परिजनों के उड़े होश

Rajasthan Crime: कोटा जिले में शहर के अनंतपुरा थाना इलाके की बरडा बस्ती निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पत्नी के मौत के बाद बुजुर्ग पति ने किया ऐसा कांड, परिजनों के उड़े होश
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के कोटा जिले में शहर के अनंतपुरा थाना इलाके की बरडा बस्ती निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक अपनी पत्नी की मौत से अवसाद में चल रहा था.

अनंतपुरा पुलिस ने बताया कि मृतक दुर्गाशंकर नायक बरडा बस्ती का निवासी था, उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की. परिजनों को पता चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना देकर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए.

Add Zee News as a Preferred Source

जहां उसको मृत घोषित किया गया. बुजुर्ग के शव को मोर्चरी में शिफ्ट कर पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पढे़ं एक और बड़ी खबर

कोटा शहर के रामपुरा मुक्तिधाम पर अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया है, जिसमे परिजनों ने पुलिस थाने पर शिकायत की है. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुचकर जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार परिजन मृतक महिला कमलाबाई निवासी फतेहगढ़िया की अस्थियां लेने रामपुरा मुक्तिधाम पर पहुंचे, तो वहां उनकी अस्थिया नहीं मिली. जिस पर मुक्तिधाम में हड़कंप मच गया. परिवार ने आरोप लगाया कि जादू टोने को लेकर किसी तांत्रिक ने यह अस्थियां चोरी की है.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दिए. बताया जाता है कि राम कोटा शहर में कई मुक्तिधामों पर अस्तियां चोरी होने के मामले सामने आते रहते हैं. परंतु रामपुरा मुक्तिधाम में यह घटना पहली बार हुई है, जिसको लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंKota Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Rajendra sharma

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.