Kota News: मैगी खिलाकर भांजे ने की मामा की हत्या, फिर करने लगा अंतिम संस्कार की तैयारी!

कोटा के रामगंजमंडी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुए में पहले भांजे ने दोस्तों के साथ मिलकर मामा को मौत के घाट उतारा और फिर उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा. इतनी ही देरी में पुलिस पहुंचा और फिर…

Kota News: मैगी खिलाकर भांजे ने की मामा की हत्या, फिर करने लगा अंतिम संस्कार की तैयारी!

Kota News: राजस्थान के कोटा के रामगंजमंडी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुए नवनीत सोनी हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया. इस दौरान पुलिस ने मृतक के सगे भांजे गौरव सोनी सहित उसके तीन साथी प्रदीप सिंह, विकम सिंह उर्फ विक्की और रक्षित अग्रवाल उर्फ गोटया को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी है. पुलिस के अनुसार, मृतक के बड़े भाई यशवंत सोनी ने अपने भांजे गौरव सोनी और उसके तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया था.

इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला शक होने पर सभी आरोपी फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस ने रामगंजमंडी से भवानीमंडी, नीमच, नागदा (एमपी) तक के संभावित ठिकानों पर दबिश दी. इस पर पुलिस को पता चला कि आरोपी नागदा की ओर भागने की फिराक में है.

इसके बाद नागदा (एमपी) की ओर जा रहे चारों आरोपियों को दबोच लिया गया. बता दे कि 5 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नवनीत सोनी की संदिग्ध हालत में मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुचीं और शव को देखने पर शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले, जिससे हत्या का संदेह गहरा गया. इसके बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया और परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया.
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने शराब पीने व नॉनवेज बनाने की बात को लेकर विवाद होने के चलते नवनीत सोनी की हत्या करना कुबूल किया है.

जानें क्या था मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नवनीत सोनी शराब का आदी था. उसका भांजा गौरव सोनी बचपन से उसके पास ही रहता था. वहीं, 4 दिसंबर की रात घरवाले शादी में गए हुए थे. इसके चलते नवनीत अकेले होने का फायदा उठाकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित अपने मकान में दोस्तों के साथ नॉनवेज बना रहा था और शराब भी पी रहा था.

वहीं, गौरव को इसके बारे में पता लगा तो वह अपने तीनों दोस्तों के साथ घर पहुंचा और नॉनवेज और शराब देखकर दोनों में बहस हुई. इसके बाद गौरव और उसके दोस्तों ने मिलकर नवनीत की पिटाई की और फिर घर पर मैगी बनाई और मामा को भी खिलाई. इसके बाद रात में सभी सो गए.

फिर देर रात नवनीत की तबीयत बिगड़ गई और आरोपियों ने बाहर से दवाई लाकर उसे खिलाई. इसके बाद नवनीत को दो-तीन बार उल्टी हुई और उसकी मौत हो गई.

फिर गौरव ने रिश्तेदारों को फोन किया और कहा कि मामा बाथरूम में गिर गए. इसके बाद घरवाले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और अर्थी पर रखे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तिल्ली फटने और आंतरिक रक्तस्राव से मौत होने की पुष्टि हुई. इसके बाद हत्या का ममला दर्ज किया गया औरा चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Kota News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news